
Dehradun News: उत्तराखंड पुलिस ने 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। ये लोग देहरादून और हरिद्वार में अपना असली नाम छिपाकर रह रहे थे। पुलिस ने इन्हें देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र से पकड़ा है। इनकी मदद करने के आरोप में एक भारतीय महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब मिलिट्री इंटेलिजेंस और आईबी इन सभी से पूछताछ कर रही हैं ताकि पता लगाया जा सके कि ये लोग यहां क्यों आए और क्या कर रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों में से मुनीर नाम के व्यक्ति ने एक भारतीय महिला से शादी की थी। वहीं, हरिद्वार में एक भारतीय व्यक्ति के साथ रह रही बांग्लादेशी महिला को भी पकड़ा गया है। सभी बांग्लादेशी लोग अपनी असली पहचान छिपाकर भारत में रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार, मुनीर करीब 14 साल पहले पश्चिम बंगाल के राधिकापुर बॉर्डर से अपने मामा के घर कल्याणगंज आया था। उसने नोएडा में दो साल तक काम किया और फिर एक भारतीय महिला से शादी कर ली। 2016 में वह हरियाणा के झज्जर जिले में ईंट भट्टे पर मजदूरी करता रहा। इसके बाद वह बांग्लादेश लौट गया। लेकिन 2023 में वह फिर भारत आ गया और कुछ समय दिल्ली के अशोक नगर में रहा और फिर देहरादून में रहने लगा।
यह भी पढ़ें: भारत के वार के बाद कमजोर पड़ा पाकिस्तान, छवि सुधारने में जुटे पड़ोसी देश के नेता
भारत में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक अपनी असली पहचान छुपाकर रह रहे हैं। खासकर बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, असम और उत्तर-पूर्वी राज्यों में इनकी तादाद बहुत ज्यादा है। हर राज्य में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उन्हें ढूंढकर पकड़ रही है और गिरफ्तार भी कर रही है।
हाल ही में शनिवार को मथुरा में ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले करीब 90 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। ये सभी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.