
वायरल डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपने आप में काफी बड़ा हो गया है। देश-दुनिया की अजीबोगरी घटनाएं और मजेदार वीडियोज और कई सारी आश्चर्यजनक बातें और वीडियो भी हमें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पता चल जाती हैं। कई मजेदार वीडियो भी हम अक्सर सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा अपनी तोतली जुबान में भारत का राष्ट्रगान गा रहा है।
तोतली जुबान में गाया ‘जन-गण-मन’
सोशल मीडिया पर वायरल हुए बच्चे का वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ढाई से तीन साल का एक बच्चा अपनी तोतली जुबान में राष्ट्रगान गा रहा है। बच्चा अपने पूरे मनोयोग से ‘जन-गण-मन’ गा रहा है और कोई उसका वीडियो बना रहा है।
पढ़ें दुबई में माही का 'दम मारो दम' वीडियो वायरल, जानें फैंस का क्या रहा रिएक्शन
अभिनेता अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वाडियो को फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि बच्चे के तोतली भाषा में राष्ट्रगान गाने के उसकी भावनाओं को देखें। उसकी आंखों में राष्ट्र गान गाते समय एक गर्व दिख रहा है। अनुपम खेर ने ये भी लिखा है कि इस बच्चे का पता चल जाए तो उसकी शिक्षा की जिम्मेदारी उनकी फाउंडेशन उठा सकती है।
कई हजार लाइक्स मिले
सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो को हजारों लाखों यूजर्स ने लाइक करने के साथ शेयर भी किया है। यूजर्स को बच्चे की तोतली जुबान में राष्ट्रगान काफी पसंद आया है। बार-बार इस वीडियो को देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये बच्चा काफी फेमस भी हो गया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.