
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ केंद्र सरकार में मंत्र बनने वाले नेता भी शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर नई सरकार में मंत्री बनने वाले नेताओं को बुलाया। बैठक में उन्होंने नई सरकार के एजेंडे को लेकर बात की।
पीएम आवास पर हुई इस बैठक में पिछली सरकार में मंत्री बड़े कई बड़े चेहरे नहीं दिखे। इनमें स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और नारायण राणे भी हैं। ये तीनों पिछली सरकार में मंत्री थे। स्मृति ईरानी को लोकसभा चुनाव 2024 में हार मिली है। 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़े अंतर से हराने वाली स्मृति ईरानी 2024 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी किशोर लाल शर्मा से हार गईं थी। उन्हें 1.6 लाख से अधिक वोटों से हार मिली। पिछली सरकार में वह महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं।
अनुराग ठाकुर को संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
अनुराग ठाकुर पिछली सरकार में खेल, सूचना और प्रसारण मंत्री थे। इस बार हिमाचल प्रदेश से आने वाले जेपी नड्डा को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। इस वजह से अनुराग ठाकुर को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार उन्हें भाजपा पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री थे नारायण राणे
नारायण राणे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री थे। उन्होंने महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से लोकसभा चुनाव जीता है। सूत्रों के अनुसार इस बार उन्हें मंत्री बनाए जाने की उम्मीद नहीं है।
इन भाजपा नेताओं को मिल सकती है कैबिनेट में जगह
अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, नितिन गडकरी, मनसुख मंडाविया, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू, सीआर पाटिल, एल मुरुगन, हरदीप पुरी, एमएल खट्टर, शिवराज चौहान, गजेंद्र शेखावत, सुरेश गोपी और जितिन प्रसाद।
यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह Live: नए बनने वाले मंत्रियों से मोदी बोले- जमीन पर उतारना है 100 दिन का एजेंडा
एनडीए में शामिल दलों के नेताओं एचडी कुमारस्वामी, जयंत चौधरी, प्रताप जाधव, राम मोहन नायडू, सुदेश महतो और ललन सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.