सुषमा के निधन पर स्मृति ईरानी ने कहा- दीदी आप बिना वादा पूरा किए चली गईं

Published : Aug 07, 2019, 02:02 PM IST
सुषमा के निधन पर स्मृति ईरानी ने कहा- दीदी आप बिना वादा पूरा किए चली गईं

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक भावुक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, दीदी! मुझे आपसे एक शिकायत है।

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक भावुक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, दीदी! मुझे आपसे एक शिकायत है। आपने बांसुरी से कहा था कि वह एक रेस्‍टोरेंट चुने और मुझे लंच पर ले जाएं। लेकिन आप वादा पूरा किए बिना ही हमें छोड़कर चली गईं। 

सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया था। वे 67 साल की थीं। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। स्मृति ईरानी और सुषमा स्वराज मोदी -1 सरकार में मंत्री रहीं। 


स्मृति ने ट्वीट किया, ''असंख्य महिला कार्यकर्ताओं की प्रेरणा दीदी का आकस्मिक निधन हम सबको स्तब्ध कर गया। आज उनके शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करती हूं। एक कार्यकर्ता के नाते महिला उत्थान के प्रति अगर हम अपना जीवन समर्पित करें तो वह दीदी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Strait of Hormuz: सस्ते तेल लेने के लिए भारतीय रिफाइनरियों ने क्यों किराए पर लिए टैंकर?
Flight Security Kaise Hoti Hai: हर फ्लाइट में नहीं होते Sky Marshal, फिर कैसे होती है यात्रियों की सुरक्षा? जानिए पूरा सिस्टम