बेटे को था मां का किसी से संबंध होने का शक, हत्या की दी सुपारी

Published : Oct 11, 2019, 01:10 PM IST
बेटे को था मां का किसी से संबंध होने का शक, हत्या की दी सुपारी

सार

राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में  एक युवक को अपनी मां की हत्या का षड्यंत्र रचने और एक किशोर समेत तीन लोगों को इसकी कथित तौर पर सुपारी देने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली(New Delhi). राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में  एक युवक को अपनी मां की हत्या का षड्यंत्र रचने और एक किशोर समेत तीन लोगों को इसकी कथित तौर पर सुपारी देने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अंश  ढींगरा  के अपनी मां से अच्छे संबंध नहीं थे और उसे संदेह था कि उसकी मां का किसी से प्रेम संबंध है। अंश ने अपने घर में चोरी कराने और अपनी मां की हत्या के लिए राजेंद्र और राहुल को सुपारी दी। तीन लोगों ने छह अक्टूबर को महिला के घर में घुसकर लूटपाट करने और उसकी हत्या करने की कोशिश की।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार किशोर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि महिला के बेटे ने उन तीनों को अपनी मां की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके अंश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोर भी गिरफ्तार किया गया है।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TMC Future: 'पुत्रमोह' में धृतराष्ट्र बनीं ममता दीदी? पार्टी में फूट के बाद अब आगे क्या? 10 बड़ी संभावनाएं
Viral Video: दिल्ली का 'असलम रिक्शावाला' कौन हैं और वो क्यों कर रहा है ट्रेंड?