
Sonia Gandhi health updates: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार सोनिया गांधी को ब्रोंकाइटिस की वजह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
अस्पताल प्रशासन ने दिए सोनिया गांधी के स्वास्थ्य अपडेट्स
सर गंगाराम अस्पताल ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को बुखार के बाद अस्पताल लाया गया था। ब्रोंकाइटिस की वजह से उनको चेस्ट डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में भर्ती किया गया है। सोनिया गांधी के हेल्थ की निगरानी डॉक्टर्स की टीम कर रही है। आवश्यक जांच कराई जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।
कुछ दिनों पहले ही सांस की दिक्कत की वजह से कराया गया था भर्ती
इस साल यह दूसरी बार है जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रायपुर अधिवेशन में भाग लेने पहुंची थीं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी हाल ही में रायपुर में संपन्न हुए कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में शिरकत की थीं। यहां उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर चर्चा करने के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा पर भी विस्तार से बातचीत करने के बाद राजनीति से संन्यास की ओर इशारा किया था। कांग्रेस में काफी दिनों से चली आ रही आंतरिक कलह के बाद गांधी परिवार ने पार्टी की कमान को किसी दूसरे को सौंपा है। बीते अक्टूबर में सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष पद का पदभार सौंपा। खड़गे चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनें हैं।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.