हॉस्पिटल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद श्वसन तंत्र में हुआ इंफेक्शन

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं हैं। उनके श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हुआ है। पिछले साल भी सोनिया गांधी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं थीं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 4, 2023 9:51 AM IST / Updated: Jan 04 2023, 03:45 PM IST

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती हुईं हैं। सूत्रों के अनुसार उनके श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हुआ है। प्रियंका गांधी मां के साथ अस्पताल गईं हैं।

सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी होने पर हॉस्पिटल लाया गया है। उनके श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हुआ है। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के दौरान मंगलवार शाम को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने यात्रा में हिस्सा लिया था। उन्होंने सात किलोमीटर पैदल यात्रा की थी। यात्रा से लौटने के बाद से सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं है। 

पिछले साल दो बार हुआ था कोरोना संक्रमण
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार रात को उत्तर प्रदेश के बागपत के मविकलां में रात भर रुकी थी। बुधवार सुबह छह बजे यात्रा फिर से शुरू हुई। प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं। पिछले साल भी सोनिया गांधी का इलाज गंगा राम हॉस्पिटल में हुआ था। 12 जून को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 18 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। पिछले साल सोनिया गांधी दो बार कोरोना संक्रमित हो गईं थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली कांड: यह कैसी सहेली, जो अंजलि को मरते छोड़ भागी, फैमिली ने बताया झूठी, पढ़िए 15 चौंकाने वाली बातें

भारत जोड़ो यात्रा पिछले 108 दिनों में 49 जिलों, नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली) को पार कर चुकी है। कुछ दिनों पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी वायरल बुखार और पेट में संक्रमण के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- लड़की को उड़ाकर चली गई कार, अब खुली पुलिस की नींद, कोमा में पड़ी बहन के लिए भाई ने की पोस्ट-Please Help

Read more Articles on
Share this article
click me!