हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें सीएम के पद पर शपथ ली; विपक्ष ने मंच से दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Published : Dec 29, 2019, 07:58 AM ISTUpdated : Dec 29, 2019, 05:14 PM IST
हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें सीएम के पद पर शपथ ली; विपक्ष ने मंच से दिखाया शक्ति प्रदर्शन

सार

जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। यह शपथ ग्रहण मोरहाबादी मैदान में हुआ। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की झलक भी दिखी।

रांची. जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्हें राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण मोरहाबादी मैदान में हुआ। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की झलक भी दिखी। 

शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, आप नेता संजय सिंह, सीपीआई नेता ़डी राजा और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश वघेल, डीएमके नेता एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत तमाम नेता शामिल हुए।

तीन मंत्रियों ने भी ली शपथ
हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम, जेएमएम के रामेश्वर ओरांव और आरजेडी के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

 

 14 जनवरी के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार 

रविवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में झामुमो के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस समारोह में सोरेन के अलावा गठबंधन में शामिल कांग्रेस और झामुमो, आरजेडी के एक-एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद यानी खरमास समाप्त हो जाने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। 

झारखंड में भाजपा ने सत्ता गंवाई
झारखंड में पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता गंवा दी। कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिली। भाजपा राज्य में सिर्फ 25 सीटें जीत पाईं। वहीं, गठबंधन ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग