फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को स्पेशल टीम ने साउथ अफ्रीका में दबोचा, जल्द लाया जाएगा भारत

Published : Feb 23, 2020, 08:11 PM IST
फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को स्पेशल टीम ने साउथ अफ्रीका में दबोचा, जल्द लाया जाएगा भारत

सार

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पुजारी उगाही और हत्या के कई मामलों में वांछित है और 15 साल से फरार है। उसके सेनेगल निर्वासित कर दिया गया था, जहां पिछले साल जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। उसे प्रत्यर्पित कर दिया गया था। 

बेंगलुरु.  फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अधिकारियों की एक टीम भारत ला रही है। इस टीम में कर्नाटक के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।

पुजारी 15 सालों से फरार चल रहा था

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पुजारी उगाही और हत्या के कई मामलों में वांछित है और 15 साल से फरार है। उसके सेनेगल निर्वासित कर दिया गया था, जहां पिछले साल जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। उसे प्रत्यर्पित कर दिया गया था। 

सोमवार सुबह तक लाया जा सकता है भारत

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ (हम) सेनेगल से उसके साथ आ रहे हैं। अभी पेरिस में हैं। (हम) एयर फ्रांस की उड़ान से आ रहे हैं और आधी रात तक वहां (भारत) पहुंच जाएंगे।” यह अधिकारी टीम का हिस्सा हैं।

सूत्रों ने बताया कि पुजारी को सोमवार सुबह तक यहां लाया जा सकता है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Navratri Special: ट्रेन में व्रतधारियों को मिलेगा बिना प्याज-लहसुन का भोजन, जानें 4 तरह की थाली में क्या होगा खास
Big Breaking Assam Election: BJP ने 88 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, CM हिमंत सरमा जालुकबारी से दोबारा मैदान में!