देश में पिछले 24 घंटे में 18,08,344 लोगों के टेस्ट हुए, एक दिन की टेस्टिंग कैपेसिटी 25 लाख : हर्षवर्धन

Published : May 08, 2021, 09:13 AM ISTUpdated : May 08, 2021, 03:41 PM IST
देश में पिछले 24 घंटे में 18,08,344 लोगों के टेस्ट हुए, एक दिन की टेस्टिंग कैपेसिटी 25 लाख : हर्षवर्धन

सार

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की स्पीड पर अब तक ब्रेक नहीं लग सका है। मई का यह तीसरा दिन है, जब एक बार फिर 4 लाख से अधिक केस मिले हैं। पिछले महीने 30 अप्रैल को 4 लाख केस आए थे। इसके बाद 5, 6 और अब 7 मई यानी लगातार चौथे दिन 4 लाख केस सामने आए हैं। वहीं, यह पहला मौका है, जब मरने का आंकड़ा 4000 के पार गया है। अगर पिछले एक दिन का रिकॉर्ड देखें, तो 10 देशों में 13 हजार से अधिक मौतें हुईं, जिनमें से 4000 से अधिक भारत की हैं। यानी इन देशों में संक्रमण से मरने वालों में हर तीसरा व्यक्ति भारत का है।

नई दिल्ली. देश में एक बार फिर कोरोना के 4 लाख से अधिक केस मिले हैं।  मई का यह तीसरा दिन है, जब 4 लाख से अधिक केस मिले हैं। पिछले महीने 30 अप्रैल को 4 लाख केस आए थे। इसके बाद 5, 6 और अब 7 मई यानी लगातार चौथे दिन 4 लाख केस सामने आए हैं। वहीं, यह पहला मौका है, जब मरने का आंकड़ा 4000 के पार गया है। अगर पिछले एक दिन का रिकॉर्ड देखें, तो 10 देशों में 13 हजार से अधिक मौतें हुईं, जिनमें 4000 से अधिक भारत की हैं। यानी इन देशों में संक्रमण से मरने वालों में हर तीसरा व्यक्ति भारत का है। लेकिन इस बीच यह उम्मीद की किरण है कि संक्रमण को हराने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 3.19 लाख लोग ठीक भी हुए। देश में अब तक 2,18,86,611 केस मिल चुके हैं। इनमें से 1,79,17,085 ठीक हुए, जबकि 2,38,265 लोगों की मौत हुई। देश में इस समय 37,21,769 एक्टिव केस हैं।

पिछले 24 घंटे में 18 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया, अभी हमारे देश में एक दिन की टेस्टिंग कैपेसिटी 25 लाख है और पिछले 24 घंटे में हमने 18,08,344 लोगों का टेस्ट किया। उन्होंने कहा, देश में लगातार तीन दिन से रोज 4 लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में फिर 4,01,078 मामले आए। हालांकि ये संतोषजनक बात है​ कि पिछले 24 घंटे में 3,18,609 मरीज ठीक हुए हैं। 
 

जानिए कोरोना संक्रमण से जुड़ी ताजा अपडेट

  • फास्ट बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के 4 खिलाड़ी संक्रमित हो चुके हैं।
  • ओलंपिक स्वर्ण विजेता पूर्व हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन हो गया।
  • फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ ही वे होम क्वारेंटाइन हो गई हैं।

दुनिया में भारत की हालत सबसे खराब
अगर दुनिया में भारत की स्थिति का आकलन करें, तो संक्रमण और मौतों के मामले में यह सबसे खराब हालत में हैं। अगर एक दिन का आंकड़ा देखें, तो दुनिया के 10 देशो में कुल 13,707 मौतें हुईं। इनमें से अकेले भारत में 4,191 मौतें हुईं। भारत के बाद ब्राजील की हालत भी खराब है। अगर पूरी दुनिया का आंकड़ा देखें तो अब 15.6 करोड़ केस आ चुके हैं, जिनमें से  9.26 करोड़ ठीक हुए, जबकि 32.6 लाख की मौत हुई।

मौतों के लिहाज से टॉप-10 संक्रमित देशों के हाल

देश मौतें कुल मौतेंकुल केस
भारत4,191238,26521,886,611
ब्राजील 2,217419,39315,087,360
अमेरिका777594,91133,418,826
अर्जेंटीना 60966,8723,118,134
कोलंबिया45376,8672,968,626
पोलैंड45369,4452,824,425
यूक्रेन37945,8302,105,428
रूस376112,6224,863,514
ईरान33574,2412,627,094
पेरू29663,5191,839,465

(सोर्स-covid19india.org और worldometers.info) 

यह भी जानें
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,04,10,043 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,08,344 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 22,97,257 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,73,46,544 हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक वैक्सीन की 17.49 करोड़ से ज़्यादा डोज़ मुफ़्त उपलब्ध कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 84 लाख से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अगले तीन दिन में वैक्सीन की 53 लाख से ज़्यादा डोज़ मिलेंगी।

 

COVID19 pic.twitter.com/113DCFysE0

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली