देश में 3.48 लाख पॉजिटिव, महाराष्ट्र-दिल्ली में सबसे अधिक मौतें, लेकिन अच्छी खबर यह भी 2.15 लाख ठीक भी हुए

देश के 14 राज्य कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इनमें महाराष्ट्र अब भी टॉप संक्रमित स्टेट बना हुआ है। इसके बाद नंबर यूपी का आता है। लेकिन कर्नाटक और केरल में पिछले कुछ दिनों में संक्रमण की स्पीड तेज हुई है। मौतों के मामलों में महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे खतरनाक स्थिति में है। पिछले 24 घंटे में देश में 3.48 लाख नए केस मिले। लेकिन यह अच्छी खबर है कि इस टाइम में 2.15 लाख ठीक भी हुए। यानी रिकवरी रेट बढ़ रही है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 25, 2021 4:02 AM IST / Updated: Apr 25 2021, 01:53 PM IST

नई दिल्ली. देश में संक्रमण की स्पीड अब भी बनी हुई है। जैसा कि रिसर्च बता रहे हैं कि मई के मध्य तक संक्रमण पीक पर रहेगा। इसे देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसी कड़ी पाबंदियां अपना रही हैं। इसी का नतीजा है कि रिकवरी बढ़ रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में 3,48,979 केस मिले। यानी यहां अब तक 1,69,51,769 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव केस 26,74,287 हो चुके हैं। यह अच्छी बात है कि पिछले 24 घंटे में 2,15,803 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। लेकिन पिछले 24 घंटे में अब तक की सबसे अधिक मौतें 2,7,61 हुईं। इसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र और उसके बाद दिल्ली में हुई। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में भी मरने वालों की संख्या अधिक है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत ने दुनिया में सबसे तेज़ 99 दिनों में कोरोना वायरस वैक्सीन की 14 करोड़ डोज़ लगाई हैं।

इन 14 राज्यों में 24 घंटे में सबसे अधिक केस

राज्यकेसमौतें
महाराष्ट्र  67,160 676
उत्तर प्रदेश37,944222
कर्नाटक29,438208
केरल26,68525
दिल्ली  24,103357
छत्तीसगढ़16,731 218
राजस्थान15,355 74
तमिलनाडु  14,842 80
पश्चिम बंगाल14,28159
गुजरात14,097152
मध्य प्रदेश12,918104
बिहार12,35977
आंध्र प्रदेश11,698 37
हरियाणा  10,49160

 

महाराष्ट्र संक्रमण के मामल में टॉप पर
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति अभी खराब बनी हुई है। हालांकि पिछले केस की तुलना में अब स्पीड कम है। यहां एक दिन में सबसे अधिक 676 मौतें हुईं। मौतों के मामले में दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश भी स्थिति भी ठीक नहीं है।

12 दिन में ऐसे बढ़ता गया मौतों का ग्राफ 

दिन मौतें केस
13 अप्रैल 1,027 1,84,372
14 अप्रैल1,0382,00,739
15 अप्रैल1,185  2,17,353
16 अप्रैल 1,3412,34,692
17 अप्रैल1,5012,61,594
18 अप्रैल 1,6192,73,802
19 अप्रैल 1,7612,59,167
20 अप्रैल2,0232,95,198
21 अप्रैल2,1043,14,644
22 अप्रैल 2,263  3,32,921
23 अप्रैल2,6243,46,786
24 अप्रैल2,761 3,48,979

 

ये हैं टॉप 10 कोरोना संक्रमित देश और यहां हुई मौतें
दुनिया में कोरोना के अब तक 146M केस आ चुके हैं। इसमें से 84.1M लोग रिकवर हुए, जबकि 3.1M की मौत हो गई। सबसे संक्रमित देश अभी भी अमेरिका बना हुआ है। यहां अब तक  32,789,653 केस आ चुके हैं, जबकि 585,880 की मौत हो चुकी है। भारत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 1,69,51,769 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 192,310 की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 14,308,215 केस आ चुके है। इनमें से 389,609 की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कुल 5,473,579 केस आ चुके हैं, जिनमें से 102,713 की मौत हो चुकी है। रूस में 4,753,789 केस आ चुके हैं। इनमें से 107,900 की मौत हो चुकी है। तुर्की में अब तक 4,591,416 केस आ चुके हैं, जिनमें से 38,011 की मौत हो चुकी है। यूके में 4,403,170 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 127,417 की मौत हो चुकी है। इटली में 3,949,517 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 119,021 की मौत हो चुकी है। स्पेन में 3,468,617 मिल चुके हैं, जिनमें से 77,591 की मौत हो चुकी है। जबकि जर्मनी में अब तक 3,277,661 मिल चुके हैं, जिनमें से 82,117 की मौत हो चुकी है।

 

Share this article
click me!