दिव्यांग खिलाड़ियों को नए साल पर मिल सकती है सौगात, केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने किया ये बड़ा ऐलान

Published : Dec 03, 2020, 10:22 PM ISTUpdated : Dec 03, 2020, 10:23 PM IST
दिव्यांग खिलाड़ियों को नए साल पर मिल सकती है सौगात, केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने किया ये बड़ा ऐलान

सार

आने वाले नए साल में विभिन्न राज्यों में रह रहे दिव्यांग खिलाड़ियों को सौगात मिल सकती है। अन्तर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने इस पर बड़ा ऐलान किया है।

नई दिल्ली. आने वाले नए साल में विभिन्न राज्यों में रह रहे दिव्यांग खिलाड़ियों को सौगात मिल सकती है। अन्तर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने इस पर बड़ा ऐलान किया है। एक वर्चुअल मीटिंग में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्यों को पत्र लिखकर दिव्यांग खिलाडियों को विभिन्न नौकरियों में छूट के साथ ही पेंशन समेत अन्य सुविधाएं प्राथमिकता के तौर पर देने का आग्रह किया जाएगा। 

तैराकी एवं जेवलिन थ्रो की दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से लोगों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है। केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। दिव्यांग खिलाडियों के लिए भी केंद्र सरकार हर संभव मदद देने के लिए हर समय तत्पर है। 

 

नए साल में मिलेगी सौगात 
केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने अन्तर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर कहा कि राज्य सरकारों से वे बात करने के साथ ही उन्हें पत्र भी लिखेंगे जिससे दिव्यांग खिलाडियों का भला हो सके। दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा कि ये एक सराहनीय प्रयास है जिसके माध्यम से हमें दिव्यांग खिलाडियों की समस्याओं को जानने का अवसर मिलता है। हम उनकी मदद को हर संभव प्रयास के लिए कटिबद्ध हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

West Bengal New CM: शपथ लेते ही सुवेंदु अधिकारी देंगे बड़ा सरप्राइज! बंगाल के लोगों को मिलेगा ₹5 लाख वाला तोहफा?
Suvendu Adhikari: बंगाल के नए CM के पास अपनी साइकिल तक नहीं! फिर भी ममता बनर्जी से इतने अमीर