CM बनते ही स्टालिन ने किए कोरोना राहत के रूप में हर परिवार को 4000 रुपए देने के ऐलान पर किए हस्ताक्षर

Published : May 07, 2021, 10:30 AM ISTUpdated : May 07, 2021, 01:07 PM IST
CM बनते ही स्टालिन ने किए कोरोना राहत के रूप में हर परिवार को 4000 रुपए देने के ऐलान पर किए हस्ताक्षर

सार

द्रमुक अध्यक्ष एमक स्टालिन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वे पहली बार राज्य के मुखिया बने हैं। स्टालिन के साथ 33 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई। स्टालिन ने गृह के अलावा सार्वजनिक और सामान्य प्रशासन सहित अखिल भारतीय सेवाएं और कुछ अन्य विभागों की कमान अपने हाथ में रखी है।

चेन्नई, तमिलनाडु. सत्ता परिवर्तन के बाद शुक्रवार को द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  वे पहली बार राज्य के मुखिया बने हैं। स्टालिन के साथ 33 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई। स्टालिन ने गृह के अलावा सार्वजनिक और सामान्य प्रशासन सहित अखिल भारतीय सेवाएं और कुछ अन्य विभागों की कमान अपने हाथ में रखी है। शपथ के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सबसे पहले कोरोना राहत के रूप में हर परिवार को 4,000 रुपये प्रदान करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। 2,000 रुपये की पहली किस्त मई महीने में दी जाएगी।

स्टालिन मंत्रिमंडल में 33 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें से 15 ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं। द्रमुक के सचिव दपरईमुरुगन का जल संसाधन मंत्रालय दिया गया है। वे इससे पहली बार सरकार 2006-11 में लोकनिर्माण मंत्री थे।

 

pic.twitter.com/26apKTR4Bq

 

https://t.co/fdoFuHjpni pic.twitter.com/1bBNpRFmt9

 

pic.twitter.com/Q4hkcq8vs4

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?