कुत्ते को गोली लगी, 7 दिन तक इलाज के बाद बची जान, लेकिन 15 हजार का बिल भरने वाला कोई नहीं

Published : Nov 21, 2019, 02:19 PM ISTUpdated : Nov 21, 2019, 02:20 PM IST
कुत्ते को गोली लगी, 7 दिन तक इलाज के बाद बची जान, लेकिन 15 हजार का बिल भरने वाला कोई नहीं

सार

बेंगलुरु में एक हफ्ते पहले आवारा कुत्ते को एक रिटायर डॉक्टर ने एयर गन से गोली मार दी थी, जिसके बाद उसे तुरन्त हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी जान बचा ली गई। सात दिन बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। लेकिन अब उसके ट्रीटमेंट का 15,370 रुपए का बिल देने वाला कोई नहीं है। 

बेंगलुरु. एक हफ्ते पहले आवारा कुत्ते को एक रिटायर डॉक्टर ने एयर गन से गोली मार दी थी, जिसके बाद उसे तुरन्त हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी जान बचा ली गई। सात दिन बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। लेकिन अब उसके ट्रीटमेंट का 15,370 रुपए का बिल देने वाला कोई नहीं है। रिटायर डॉक्टर ने कुत्ते को इसलिए गोली मार दी, क्योंकि वह लगातार भौंकने से तंग आ गए थे। 

बिल के लिए मांग रहे हैं मदद

कुत्ते की जान बचाने वाले प्रवीण कुमार अब बिल देने के लिए लोगों से मदद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझसे कई लोगों ने कुत्ते की हालचाल के बारे में पूछा, लेकिन अब मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। मैंने हॉस्पिटल से कहा कि मैं दो दिन के अंदर बिल दे दूंगा। हॉस्पिटल के मैनेजमेंट में मुझे इसकी इजाजत दे दी।  

मदद के लिए भेजे मैसेज
उन्होंने कहा कि बिल पे करने के लिए कई लोगों को मैसेज भेजा। लेकिन इतना करने के बाद भी उन्हें सिर्फ 700 रुपए ही मिले। उन्होंने जयनगर पुलिस स्टेशन में प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। हालांकि, उन्हें उसी दिन जमानत दे दी गई थी। प्रवीण कुमार ने पुलिस से पूछा कि कुत्ते के इलाज का खर्च प्रोफेसर से नहीं लिया जा सकता है, तब पुलिस ने बताया कि  ऐसे मामलों में कुत्ते को एक सरकारी अस्पताल में ले जाना चाहिए, लेकिन इसे एक प्राइवेट क्लिनिक में ले जाया गया।  इसलिए हम उसे भुगतान करने के लिए नहीं कह सकते।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

डांस, डाइव और दुखद मौत: महाराष्ट्र के रिसॉर्ट पूल में कूदने से युवक की मौत,VIDEO
Top 10 Morning News: बाढ़, युद्ध और भारत की हार...जानिए आज की 10 सबसे चौंकाने वाली खबरें!