घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर किया हमला, 4 नक्सली ढेर; SI के पेट में लगी गोली, शहीद

Published : May 09, 2020, 07:54 AM IST
घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर किया हमला, 4 नक्सली ढेर; SI के पेट में लगी गोली, शहीद

सार

राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों के बीच चली तकरीबन एक घंटे तक मुठभेड़ में एसआई श्याम किशोर शर्मा के पेट में गोली लग गई। जिसके कारण वह जिंदगी की जंग हार गए। 

राजनांदगांव. नक्सल प्रभावित मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। जबकि सब-इंस्पेक्टर श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए। एएसपी नक्सल ऑपरेशन जीएन बघेल ने बताया कि देर शाम क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के लिए पुलिस टीम निकली थी। इसी दौरान वहां पहले से घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

एसआई के पेट में लगी गोली, एक घंटे तक चली मुठभेड़ 

जिला मुख्यालय से करीब सौ किलोमीटर दूर मानपुर थाने की पुलिस रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सर्चिंग पर निकली थी। रात करीब नौ बजे ग्राम परदोनी के जंगल की पहाड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने नीचे से गुजर रही पुलिस टीम को एंबुश में फंसाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों के मोर्चा संभालते तक गोली सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा के पेट में जा लगी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हुई। शहीद श्यामकिशोर मूल रूप से अंबिकापुर के निवासी थे।

दस जवानों से नहीं हो पा रहा संपर्क

बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी में शामिल दस जवान वापस नहीं लौटे हैं। उनसे संपर्क करने की कोशिश देर रात तक जारी थी, लेकिन मौसम के चलते संपर्क नहीं हो पा रहा था। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि 12 जुलाई 2009 मानपुर क्षेत्र के मदनवाड़ा में प्रदेश सबसे बड़े नक्सली हमले में तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे समेत 29 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?