देश में कोरोनाः 60 हजार केस; ITBP के 100 जवान संक्रमित; महाराष्ट्र में हेड कांस्टेबल ने दम तोड़ा

देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 60 हजार के पास पहुंच गई है। जबकि अबतक 2007 लोगों की मौत हो चुकी है। सुरक्षाबलों में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक दिल्ली में आईटीबीपी के 100 जवान संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में आईटीबीपी के 6 केस सामने आए हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 9, 2020 2:06 AM IST / Updated: May 11 2020, 01:50 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 60 हजार के पास पहुंच गई है। जबकि अबतक 2007 लोगों की मौत हो चुकी है। सुरक्षाबलों में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक दिल्ली में आईटीबीपी के 100 जवान संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में आईटीबीपी के 6 केस सामने आए हैं। उधर, महाराष्ट्र के नाशिक में तैनात एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।   

पिछले 24 घंटे में 3344 नए केस सामने आए हैं। जबकि 96 लोगों ने दम तोड़ा है। हालांकि राहत की बात है कि एक दिन में 1111 लोग ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद कोरोना को हराने वालों की संख्या 17 हजार 887 हो गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1089 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि तमिलनाडु में 600, गुजरात में 390 और दिल्ली में 338 नए मरीज मिले।  ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 3390 नए कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 1273 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना से रिकवरी रेट 29.36% है। अब तक कुल 16,540 मरीज ठीक हो चुके हैं और 37,916 लोग अभी भी संक्रमित हैं। 

इकबाल सिंह बीएमसी के नए कमिश्नर

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के कमिश्‍नर प्रवीण परदेशी को सरकार ने पद से हटा दिया था। प्रवीण परदेशी को स्‍थानांतरित करके शहरी विकास विभाग का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। इस पद पर तैनात इकबाल सिंह चहल बीएमसी कमिश्‍नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

गुजरात में पुलिस पर पथराव, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

गुजरात के अहमदाबाद में रमजान में लॉकडाउन तोड़कर बाहर निकले लोगों ने शुक्रवार को पुलिस पर पथराव किया। इसमें शाहपुर पुलिस इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान अर्धसैनिक बल के काफिले पर भी पत्थरबाजी की गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

कोरोना अपडेट्सः 

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल- 

महाराष्ट्र- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 19 हजार 63 हो गई है। जबकि अब तक 731 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 1089 नए मरीज मिले हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में सेना उतारने की खबरों का खंडन किया है। आर्थर रोड जेल में 77 कैदी और 26 जेल कर्मचारी पॉजिटिव मिले। इन्हें जीटी हॉस्पिटल और सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 6318 हो गई है। जबकि यहां अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 338 नए केस सामने आए हैं। हिंदु राव अस्पताल के 10 और कस्तूरबा अस्पताल के 5 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले। इसके अलावा मंदिर मार्ग थाने के सिपाही की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उसके साथ बैरक में रहने वाले 12 अन्य पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 3341 हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 89 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि यहां अब तक 1349 लोग ठीक भी हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है।  

उत्तरप्रदेश- राज्य में पिछले 24 घंटे में 143 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 3214 हो गई है। प्रदेश में अब तक 1387 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1761 का इलाज चल रहा है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है।

राजस्थान- राज्य में पिछले 24 घंटे में 152 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 3579 हो गई है। राज्य में संक्रमण के शिकार अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 2011 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र19063148623470731
दिल्ली63184230202068
मध्यप्रदेश334117921349200
तमिलनाडु60094364160540
राजस्थान357914652011103
गुजरात740350821872449
उत्तर प्रदेश32141761138766
तेलंगाना113237672729
आंध्र प्रदेश1887100484241
केरल5041648404
कर्नाटक75334637630
जम्मू-कश्मीर82345036409
पश्चिम बंगाल16781195323160
हरियाणा64736027908
पंजाब1731155015229
बिहार57930726705
ओडिशा2702056302
उत्तराखंड63174501
हिमाचल प्रदेश50103403
छत्तीसगढ़59213800
असम60233502
झारखंड1541104103
चंडीगढ़1461242101
लद्दाख422418-
अंडमान निकोबार 33-33-
मेघालय12011001
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी150708-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा424002-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम01-01-
दादरा-नगर हवेली0101--
TOTAL59,69539,81917,8871,985

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!