पति का लिया कर्ज नहीं चुका पाई महिला, सिर मुंडवाकर पीटा गया

Published : Jan 24, 2025, 02:46 PM IST
tripura news

सार

त्रिपुरा के बिशलगढ़ में एक महिला का कथित रूप सिर मुंडवा दिया गया और उसे पीटा गया। आरोप है कि स्वयं सहायता समूह से लिया कर्ज नहीं चुका पाने पर स्थानीय महिलाओं ने यह क्रूरता की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बिशलगढ़ स्थित लालसिंहमुरा क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को कथित रूप से एक अन्य महिला समूह ने पीटा और उसका सिर भी मुंडवा दिया। जानकारी मिलने के बाद बिशलगढ़ महिला पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला से पूछताछ की।

मुंडवा दिया सिर

पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक महिला समूह ने उसे पीटा और उसके सिर के आधे बाल मुंडवा दिए। दरअसल पीड़िता का कहना है कि वह स्वयं सहायता समूह से लिया गया कर्ज वापस नहीं कर पाई थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने घर की रसोई में थी, तब अचानक 15-20 स्थानीय महिलाएं उसके घर में घुस आईं। उन्होंने पहले उससे ट्रैवल प्लान के बारे में पूछा, फिर उसे जबरन बाहर खींच लिया, डांट-फटकार की। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और उसका सिर मुंडवा दिया। पीड़िता ने कहा कि उसके पति ने स्वयं सहायता समूह (SHG) से उधार लिया था। वह महिला से तुरंत पैसे लौटाने के लिए कह रही थीं।

यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा का नया अवतार, काले लिबास में लूटी महफील

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

बिशलगढ़ महिला पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक और जांच अधिकारी शिउली दास, ने बताया कि हमले को स्थानीय स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्यों द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस अधिकारी ने मीडिया से कहा, “हम मामले की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।”पुलिस ने इस मामले में 20-21 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। इनमें धारा 74 (महिला की शील भंग करने), धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाने) और धारा 3(5) (सामूहिक मंशा) शामिल हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?