PM मोदी की सिक्योरिटी में चूक : अमरिंदर ने चन्नी से मांगा इस्तीफा, जाखड़ बोले- जो हुआ वह स्वीकार्य नहीं

पीाएम की सुरक्षा चूक पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि जो हुआ वह स्वीकार्य नहीं है। यह पंजाब के खिलाफ है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चन्नी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 5, 2022 12:41 PM IST

नई दिल्ली :  पीएम मोदी (pm modi) ने बुधवार को सुरक्षा में बड़ी चूक होने के बाद पंजाब के फिरोजपुर शहर का अपना दौरा रद्द कर दिया। जहां उन्हें 42,750 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करना था। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कार्यक्रम स्थल से एलान किया कि पीएम मोदी 'कुछ कारणों से' रैली को संबोधित नहीं कर पाएंगे।

आज जो हुआ वह स्वीकार्य नहीं
पीाएम  की सुरक्षा चूक पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (sunil jakhar ) ने कहा कि आज जो हुआ वह स्वीकार्य नहीं है। यह पंजाब के खिलाफ है। फिरोजपुर में भाजपा की राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री के लिए एक सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाना चाहिए था। इस तरह लोकतंत्र काम करता है।

Latest Videos

 

अमरिंदर ने चन्नी से मांगा इस्तीफा
इस मामले पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (amrinder singh ) ने  पंजाब की चन्नी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार को इस घटना को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। अमरिंदर ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल है। जब आप देश के प्रधानमंत्री को सुगम मार्ग प्रदान नहीं कर सकते हैं और वह भी पाकिस्तान की सीमा से सिर्फ 10 किमी दूर, आपको पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और आपको पद छोड़ देना चाहिए!

 

पंजाब की कांग्रेस सरकार विकास विरोधी : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार विकास विरोधी है और उसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भी कद्र नहीं है। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पीएम मोदी को प्रोग्राम को रद्द करने लिए हर संभव हथकंडा आजमाया। यह दुखद है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए पीएम का दौरा बाधित हो गया। लेकिन हम ऐसी घटिया मानसिकता को पंजाब की तरक्की में बाधक नहीं बनने देंगे और पंजाब के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें- 20 मिनट तक यूं फंसा रहा PM Modi का काफिला, CM चन्नी ने फोन तक नहीं उठाया!, पंजाब पुलिस से मांगी रिपोर्ट

PM मोदी की सिक्योरिटी में चूक या साजिश, सोशल मीडिया पर पहले से एक्टिव थे लोग; सिर्फ पंजाब पुलिस को पता था रूट

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम