दिल्ली CM आवास पर तिरंगा ना फहराना दुखद: सुनीता केजरीवाल

Published : Aug 15, 2024, 03:44 PM IST
दिल्ली CM आवास पर तिरंगा ना फहराना दुखद: सुनीता केजरीवाल

सार

दिल्ली सरकार की ओर से मंत्री आतिशी को ध्वजारोहण की अनुमति देने की केजरीवाल की मांग को उपराज्यपाल ने ठुकरा दिया था।

दिल्ली: स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहली बार दिल्ली मुख्यमंत्री के आवास पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया, यह दुखद है। यह कहना है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का। केजरीवाल के जेल में बंद होने पर सुनीता केजरीवाल ने यह प्रतिक्रिया दी है।

चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डालकर तानाशाही भले ही खुश हो रही हो, लेकिन दिल में देशप्रेम को कैसे रोकेगी? यह सवाल सुनीता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाया। दिल्ली सरकार की ओर से  मंत्री आतिशी को ध्वजारोहण की अनुमति देने की केजरीवाल की मांग को उपराज्यपाल ने ठुकरा दिया था। मंत्री कैलाश गहलोत ने आधिकारिक कार्यक्रम में उपराज्यपाल के निर्देश पर ध्वजारोहण किया। अपने भाषण में कैलाश गहलोत ने कहा कि उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर आएंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 

मंत्री आतिशी ने भी इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री को झूठे केस में फंसाकर महीनों तक जेल में रखा जाएगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर, हम सबको शपथ लेनी चाहिए कि हम तानाशाही के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ेंगे। 

सीबीआई मामले में गिरफ्तार केजरीवाल अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं। अगले हफ्ते केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: कश्मीर विवाद, गैस महंगाई से UN की ‘डरावनी’ चेतावनी तक, जानें 10 ताजा खबरें
2 Minute Viral Video Scam: मात्र 2 मिनट का ये वीडियो उड़ा सकता है आपका पूरा बैंक बैलेंस, तुरंत करें ये 4 काम