राम मंदिर फैसले पर कांग्रेस पार्टी की यह है सबसे बड़ी प्रतिक्रिया

Published : Nov 09, 2019, 12:13 PM ISTUpdated : Nov 09, 2019, 12:52 PM IST
राम मंदिर फैसले पर कांग्रेस पार्टी की यह है सबसे बड़ी प्रतिक्रिया

सार

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना निर्णय सुना दिया। जिस पर सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कोर्ट के फैसले पर असहमति जताई है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। 

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मसले पर फैसला सुनाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से पक्ष रखते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, हम राम मंदिर का निर्माण कराए जाने के निर्णय पर सहमत है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सिर्फ मंदिर निर्माण का दरवाजा ही खोलेगा बल्कि बीजेपी सहित अन्य दलों के राजनीतिक मुद्दे को बंद करेगा। सुरजेवाला ने मीडिया से कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ चुका है, स्वभाविक है कि आपके सवाल के जवाब हां में है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के पक्ष में है। 

 

फैसले से हैं असहमत 

जिसमें सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील जिलानी ने कहा, बेंच ने आधा घंटा फैसले का पढ़ा। बहुत सी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सूट नंबर 4 की जमीन पूरी सूट नंबर 5 को दे दी। फिर भी मशवरा करेंगे। आगे तय करेंगे कि रिव्यू याचिका दाखिल करनी है या नहीं। मुल्क से यही अपील करते हैं कि शांति बनाए रखें, कोई विरोध नहीं करना चाहिए। इस पर हमें जीत हार नहीं माननी चाहिए।

फैसले का स्वागत करते हैं

हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। यह राज्य सरकार के ऊपर है कि वह हमें कहां जमीन देती है। यह हिन्दुस्तान के लिए बहुत बड़ा मसला था जिसका निपटारा होना जरूरी था, मैं फैसले से खुश हूंः इकबाल अंसारी, मुस्लिम पक्षकार

 

 


अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामाजिक ताने बाने को और मजबूत करेगा। मैं लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करता हूंः राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री


दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


न्यायालय का निर्णय सभी लोगों को स्वीकार करना चाहिए। सभी लोगों का शांति बनाए रखना चाहिए- नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?