गांजा पीने के बाद ठिकाने पर नहीं रहा दिमाग, मासूम का गला रेंत दिया, बोले-सपना आया था कि एक बलि चढ़ाओ

Published : Oct 03, 2022, 07:17 AM ISTUpdated : Oct 03, 2022, 07:19 AM IST
गांजा पीने के बाद ठिकाने पर नहीं रहा दिमाग, मासूम का गला रेंत दिया, बोले-सपना आया था कि एक बलि चढ़ाओ

सार

एक चौंकाने वाली घटना में दक्षिण दिल्ली की लोधी कॉलोनी में शनिवार की रात दो लोगों ने 6 वर्षीय लड़के की कथित तौर बलि के मकसद से हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि ऐसा उन्होंने भगवान के आदेश पर किया है। घटना शनिवार रात पॉश लोधी कॉलोनी इलाके में CRPF हेडक्वार्टर की कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई।

नई दिल्ली. एक चौंकाने वाली घटना में दक्षिण दिल्ली की लोधी कॉलोनी में शनिवार की रात दो लोगों ने 6 वर्षीय लड़के की कथित तौर बलि के मकसद से हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि ऐसा उन्होंने भगवान केआदेश पर किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात पॉश लोधी कॉलोनी इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) हेडक्वार्टर की कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई। दिल्ली पुलिस को रविवार तड़के लोधी कॉलोनी में एक पीसीआर कॉल मिली थी कि एक निर्माणाधीन इमारत में दो लोगों ने 6 साल के बच्चे का गला रेत दिया है। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें पहले से ही अन्य मजदूरों और ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने पकड़ रखा था। पीड़ित बच्चे की पहचान साइट पर काम करने वाले मजदूरों में से एक के बेटे के रूप में हुई। वे उत्तर प्रदेश के बरेली के मूल निवासी हैं।

जिस प्लायवुड पर सोते थे, लाश उसी के नीचे छुपा दी थी
पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी विजय कुमार और अमन कुमार बिहार के मूल निवासी हैं। ये  साइट पर सीमेंट कटर का काम करते थे। आरोपी नशे में थे, जब उन्होंने कथित तौर पर बच्चे की गर्दन काट दी। पुलिस ने कहा कि बच्चा भी आरोपी को जानता था और परिवार के साथ उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी ने बच्चे को फोन किया था, जब वह अपने शेड में जा रहा था। पुलिस ने कहा कि आरोपी बच्चे को अपने खाना पकाने की जगह पर ले गए और वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसे एक सपना आया था कि "भोले बाबा चाहते हैं कि वे एक बच्चे का गला काट दें।"

पढ़िए घटना से जुड़े 5 पॉइंट
1.
दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी के अनुसार CRPF के सहायक कमांडेंट आरके झांगीर ने शनिवार रात 12.30 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि सीबीआई भवन के पास निर्माणाधीन सीआरपीएफ के हेडक्वाटर बिल्डिंग कैम्पस में दो युवकों ने एक बच्चे की गर्दन काट दी है।

2. जानकारी मिलते ही लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीव मंडल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देखा कि बच्चे धर्मेंद्र की गर्दन काफी बुरी तरह से काटी गई थी। सिर पर भी चाकू के चार-पांच निशान थे। आरोपियों की झुग्गी से खून बह रहा था। पुलिस ने झुग्गी से आरोपियों के खून से सने कपड़े और चाकू बरामद कर लिया है। बच्चे के पिता गांव गिरधरपुर, फैसलापुर, बरेली यूपी निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर लोधी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।

3. पुलिस के अनुसार, इस समय कंस्ट्रक्शन साइट पर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। नव दुर्गा चल रही हैं, लिहाजा महिलाएं भोजन के बाद देवी के भजन-गीत गा रही थीं। जब धर्मेंद्र की मां घर पहुंची, तो उसे गायब पाया। धर्मेंद्र के परिजनों और बाकी लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। लोगों ने देखा कि आरोपियों की झुग्गी से खून बह रहा है। खून देखकर बच्चे पिता अशोक कुमार ने अंदर घुसकर वहां रखा प्लायवुड हटाया, तो नीचे बच्चे का शव पड़ा मिला। प्लायवुड का इस्तेमाल आरोपी सोने के लिए करते थे। शव देखकर पिता ने शोर मचा दिया। लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया।

5. आरोपी विजय ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांजा पी रखा था। वे भजन-कीर्तन कर रही महिलाओं के पास गए थे और शिव की पूजा करने के लिए अगरबत्ती मांगी थी, लेकिन मना कर दिया गया। इसके बाद वे झुग्गी में लौट आए।आरोपी ने कहा कि उन्हें सपना आया कि एक बच्चे की बलि चढ़ाना है। उस समय धर्मेंद्र वहां से गुजरा, तो उसे अंदर बुला लिया। हत्या के लिए रसोई के चाकू का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें
दुनिया में आज भी अजूबा है पोलाही जनजाति, बेटा अपनी मां को बना लेता है पत्नी, जानिए ऐसे ही 15 विचित्र राज़
काबुल की रूह कंपाने वाली तस्वीरें: तोड़ेंगे दम मगर; तेरा साथ न छोड़ेंगे, एग्जाम के बीच बच्चों के उड़े चीथड़े

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Anant Ambani Vantara: अनंत अंबानी ने शुरू किया ‘Champions of Care’ अभियान, 20 लाख बेजुबानों की बदलेगी जिंदगी
West Bengal Name Change: अब ‘पश्चिम बंगाल’ नहीं कहलाएगा राज्य? ‘पश्चिम बंगा’ नाम पर फिर तेज हुई सियासत