सुशांत केस में एम्स के डॉक्टर्स कर सकते हैं बड़ा खुलासा, कहा- बिना किसी संदेह कन्क्लूजन देंगे

Published : Sep 17, 2020, 02:31 PM ISTUpdated : Sep 17, 2020, 02:33 PM IST
सुशांत केस में एम्स के डॉक्टर्स कर सकते हैं बड़ा खुलासा, कहा- बिना किसी संदेह कन्क्लूजन देंगे

सार

सुशांत सिंह राजपूत केस में  फॉरेंसिक टीम का नेतृत्व कर रहे फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख प्रोफेसर डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा, मेडिकल बोर्ड की राय अगले हफ्ते सीबीआई को दी जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई को उन्होंने बताया, "मुझे उम्मीद है कि यह बिना किसी संदेह के कन्क्लूजन होगा।"

नई दिल्ली/मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में  फॉरेंसिक टीम का नेतृत्व कर रहे फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख प्रोफेसर डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा, मेडिकल बोर्ड की राय अगले हफ्ते सीबीआई को दी जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई को उन्होंने बताया, "मुझे उम्मीद है कि यह बिना किसी संदेह के कन्क्लूजन होगा।"

5 सितंबर को सुशांत के घर गई थी टीम
हत्या के एंगल को खारिज नहीं करते हुए एम्स पैनल ने पहले कहा था कि रिपोर्ट के लिए दो हफ्ते का समय लगेगा। पिछले हफ्ते डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा था कि हत्या की संभावना की जांच की जानी चाहिए। सुशांत की बहन मीतू सिंह, सिद्दार्थ पिठानी, कुक नीरज और केशव के साथ एम्स पैनल के तीन लोग सीबीआई टीम के साथ 5 सितंबर को सुशांत के बांद्रा स्थित आवास पर गए था।

सीबीआई टीम को इमारत की छत के कैमरे से रिकॉर्ड करते देखा गया था। मुंबई के एम्स बोर्ड के तीन डॉक्टर सीबीआई टीम के साथ सुशांत के घर पर गए थे। 

सुशांत केस में दोबारा विसरा किया गया था
सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स के डॉक्टर्स ने दोबारा विसरा किया है। इससे पहले मुंबई के कूपर हॉस्पिटल ने विसरा किया था, लेकिन सीबीआई जांच के बाद दोबारा जांच के लिए कहा गया।डॉक्टर्स इस बात पर भी राय देंगे कि सुशांत की मौत से पहले जहर दिया गया या नहीं। बता दें कि सुशांत का 20 प्रतिशत विसरा सुरक्षित रखा गया था। उसी के आधार पर डॉक्टर्स अपनी रिपोर्ट देंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Fake Currency Racket: शाहिद कपूर की 'फर्जी' से आइडिया, Alibaba से पेपर...ऐसे छप रहे थे नकली नोट!
Tiger Shroff Firing Case: Signal-Zangi ऐप पर रची गई साजिश? चैट में क्या-क्या मिला, हैंडलर्स की तलाश!