रिया ने इन्हीं 6 दोस्तों का जिक्र किया था, जिनके साथ 70 लाख रु. खर्च कर सुशांत थाईलैंड गए थे

Published : Aug 28, 2020, 12:42 PM IST
रिया ने इन्हीं 6 दोस्तों का जिक्र किया था, जिनके साथ 70 लाख रु. खर्च कर सुशांत थाईलैंड गए थे

सार

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने आरोपी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया है। लेकिन एक दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने आज तक न्यूज चैनल को एक बड़ा इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने सुशांत को कंट्रोल करने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, मेरे पहले भी सुशांत अपने 6 दोस्तों के साथ थाईलैंड गए थे।  

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने आरोपी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया है। लेकिन एक दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने आज तक न्यूज चैनल को एक बड़ा इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने सुशांत को कंट्रोल करने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, मेरे पहले भी सुशांत अपने 6 दोस्तों के साथ थाईलैंड गए थे। इस ट्रिप पर सुशांत ने 70 लाख रुपए खर्च किए थे। ऐसे में बताते हैं कि आखिर वे 6 दोस्त कौन-कौन हैं, जिनपर सुशांत ने 70 लाख रुपए खर्च किए।

सुशांत के साथ थाईलैंड गए 6 दोस्त कौन थे? 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड गए थे। रिया ने जिन 6 लोगों का जिक्र किया, उनमें डायरेक्टर कुशल जावेरी, सुशांत के स्टाफ मेम्बर दीपेश सावंत, सुशांत की प्रोफेशनल टीम के साथ अब्बास, एक्टर और सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ गुप्ता, सुशांत के दोस्त सैमुएल हओकिप और सुशांत शामिल थे। इसके अलावा सुशांत के बॉडीगार्ड मुस्ताक भी इस ट्रिप पर उनके साथ गए थे।

रिया ने सुशांत के दोस्तों पर क्या कहा था?
रिया ने कहा, सुशांत स्टार की तरह जिंदगी जीता था। मुझसे पहले भी 6 लड़कों के साथ थाइलैंड एक ट्रिप पर गया था। जहां उसने 70 लाख रुपए खर्च किए।
सुशांत सिंह एक प्राइवेट जेट लेकर घूमने गया था। ये सुशांत की लाइफस्टाइल चॉइसेज थीं। वो जैसे भी अपनी जिंदगी जीना चाहता है उसमें आप कौन होते हैं बताने के लिए कि उसे कैसे जीना चाहिए। 

- रिया ने कहा, सुशांत को  5 स्टार में रहना चाहिए और गर्लफ्रेंड को साथ ले जाना चाहिए कि नहीं। उसकी मर्जी ना। वो लड़कों को भी ले गया था ट्रिप पर। रिया ने कहा कि सुशांत लड़कों को भी ट्रिप पर ले गया था तो क्या  उन्होंने ने सुशांत को फोर्स किया। ऐसा कराने के लिए?? और जी नहीं मैं सुशांत सिंह रापजूत के पैसों पर नहीं पल रही थी। हम एक कपल की तरह रहा करते थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Muslim Women Reservation : भिड़ गए Amit shah और Akhilesh Yadav , शुरू हुआ जबरदस्त हंगामा
Women Reservation Bill: नारी शक्ति वंदन विधेयक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: “यह हक है, कोई एहसान नहीं”