सुशांत ने जून में डिप्रेशन की दवा लेना बंद कर दिया था...इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया, क्यों बिगड़ी तबीयत

Published : Aug 28, 2020, 06:04 PM IST
सुशांत ने जून में डिप्रेशन की दवा लेना बंद कर दिया था...इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया, क्यों बिगड़ी तबीयत

सार

सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत डिप्रेशन में थे तब डॉक्टर केरसी चावड़ा उनका इलाज कर रहे थे। अब डॉक्टर ने खुलासा किया कि सुशांत ने जून 2020 में अपनी दवाएं लेना बंद कर दिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस में भी उन्होंने यह बयान दिया था।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत डिप्रेशन में थे तब डॉक्टर केरसी चावड़ा उनका इलाज कर रहे थे। अब डॉक्टर ने खुलासा किया कि सुशांत ने जून 2020 में अपनी दवाएं लेना बंद कर दिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस में भी उन्होंने यह बयान दिया था।

पांच डॉक्टर्स ने पूछताछ में डिप्रेशन की पुष्टि की
इससे पहले मुंबई पुलिस ने पांच मनोचिकित्सकों के बयान दर्ज किए गए थे। इनमें केरसी चावड़ा, परवीन दादाचांजी, हरीश शेट्टी, निकिता शाह और सुसान वाकर शामिल हैं। इन सभी डॉक्टर ने पुष्टि की थी कि सुशांत सिंह राजपूत गंभीर डिप्रेशन में थे। 

दवा लेना बंद करने के बाद बिगड़ी तबीयत
डॉक्टर चावड़ा ने कहा, सुशांत ने दवाइयां लेना बंद कर दिया और जून 2020 के पहले हफ्ते में बुरी तरह से डिप्रेशन में घिर गया।   

2013 से ही सुशांत कर रहा था इलाज
रिया ने टीवी इंटरव्यू में बताया था, सुशांत उदास था। वह इलाज भी चाह रहा था। उसने मुझे बताया कि वह 2013 में एक मनोचिकित्सक से मिला था। उसे एक समय पर इलाज के लिए हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त डॉक्टर चावड़ा इलाज कर रहे थे। 
- रिया ने कहा था, सुशांत के डिप्रेशन का एक बडा कारण था कि वह अपनी मां के बिना नहीं रह पाता था।  

रिया और उनके भाई शोविक से सीबीआई कर रही पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने रिया और उनके भाई शोविक से पूछताछ कर रही है। इससे पहले रिया ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत गांजा लेते थे। 

'सुशांत मारिजुआना लेते थे'
रिया ने इंटरव्यू में कहा, हां, सुशांत मारिजुआना (गांजा) पीते थे और हां वो रेग्यूलर पीते थे। मुझसे मिलने से पहले से पीते थे। उन्होंने केदारनाथ की शूटिंग या उससे थोड़ा समय पहले से पीना शुरू किया था। यही एक चीज थी जिसमें मैं उन्हें (सुशांत) रोकने की कोशिश करती थी। मैं लगातार उन्हें रोकती थी लेकिन वो अपने फैसले लेने वाले लोगों में थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?