सुशांत केस में CBI जांच पर पवार का तंज, बोले-'कहीं हाल दाभोलकर जैसा ना हो जाए'

Published : Aug 20, 2020, 08:12 AM IST
सुशांत केस में CBI जांच पर पवार का तंज, बोले-'कहीं हाल दाभोलकर जैसा ना हो जाए'

सार

सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने जांच को सीबीआई को सौंप दिया है। इसके बाद से मामले में तेजी से जांच शुरू हो गई है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार ने सीबीआई जांच पर तंज कसा और सुशांत केस की तुलना नरेंद्र दाभोलकर मर्डर केस से की।

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने जांच को सीबीआई को सौंप दिया है। इसके बाद से मामले में तेजी से जांच शुरू हो गई है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार ने सीबीआई जांच पर तंज कसते हुए कहा कि 'कहीं इसका भी हाल नरेंद्र दाभोलकर मर्डर केस की तरह न हो जाए, जो अभी तक नहीं सुलझा है।' 

शरद पवार ने कही ये बात 

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि 'मुझे यकीन है कि महाराष्ट्र सरकार सुशांत सिंह राजपूत के मामले को सीबीआई को सौंपने और जांच प्रक्रिया में पूरी तरह से सहयोग करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करेगी।' सीबीआई जांच पर तंज कसते हुए एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि 'मुझे उम्मीद है कि जांच आगे नहीं बढ़ेगी, जैसा कि डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में भी किया गया था, जिसकी जांच 2014 में सीबीआई ने शुरू की थी और जो अभी भी अनसुलझी है।'

सीबीआई की होगी अहम बैठक

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब ये बात तो पक्की हो चुकी है कि सुशांत केस की जांच संपूर्ण तरीके से सीबीआई करेगी। सीबीआई आज एक अहम बैठक करने वाली है, इसमें जांच को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इसपर रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में सीबीआई तय करेगी कि सुशांत केस की जांच कब से शुरू करनी है।

इसके साथ ही ये भी तय किया जाएगा कि केस की छानबीन के लिए गठित सीबीआई की एसआईटी मुंबई कब जाएगी। मुंबई जाने वाली टीम में कितने और कौन लोग शामिल होंगे। इस पर भी मीटिंग में चर्चा होने की जानकारी है। मुंबई में सीबीआई टीम के पहुंचने के बाद औपचारिक तौर पर मुंबई पुलिस से केस ट्रांसफर होगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BJP on Protest Funding: दिल्ली के प्रदर्शनों का खर्च कौन उठा रहा? स्टिंग के बाद राहुल गांधी पर BJP का हमला
Supreme Court On Delhi Protests:' सार्वजनिक स्थल पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं', SC ने जारी किया नोटिस!