24वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने सुशील चंद्रा, सुनील अरोड़ा की जगह संभाला पदभार

सुशील चंद्रा ने मंगलवार को 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला। चंद्रा सुनील अरोड़ा की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं। सुनील अरोड़ा के रिटायर होने के बाद  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को  सुशील चंद्रा को आयुक्त बनाया था। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2021 8:18 AM IST / Updated: Apr 13 2021, 02:01 PM IST

नई दिल्ली. सुशील चंद्रा ने मंगलवार को 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला। चंद्रा सुनील अरोड़ा की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं। सुनील अरोड़ा के रिटायर होने के बाद  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को सुशील चंद्रा को आयुक्त बनाया था। 

चुनाव आयोग में नियुक्ति से पूर्व सुशील चंद्रा सीबीडीटी के चेयरमैन रहे हैं। उनके ही कार्यकाल में 'आपरेशन क्लीन मनी' अभियान चला था। सुशील चंद्रा को 14 फरवरी 2019 में निर्वाचन आयुक्त बनाया गया था। वे 14 फरवरी 2022 तक को पदमुक्त होंगे।

Latest Videos

1980 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं चंद्रा 
सुशील चंद्रा भारतीय राजस्व सेवा के 1980 बैच के अधिकारी हैं। चंद्रा ने आईआईटी, रूड़की से बी-टेक और डीएवी, देहरादून से एलएलबी की है। परंपरा के मुताबिक, भारत के आयुक्तों में से सबसे सीनियर अधिकारी को ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जाता है। इसी आधार पर चंद्रा की नियुक्ति हुई। 

सुशील चंद्रा CBDT के चेयरमैन भी रहे हैं। आईआरएस अधिकारी रहते हुए सुशील चंद्रा यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कई अहम पदों पर तैनात रहे हैं। इतना ही नहीं चंद्रा गुजरात में महानिदेशक (इन्वेस्टिगेशन ) के पद पर भी तैनात थे। चंद्रा को इंटरनैशनन टैक्शेसन का अच्छा जानकार माना जाता है।

2022 में कई राज्यों में है चुनाव 
नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को अगले साल ही कई राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने हैं। यूपी, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर में उनको बतौर मुख्य चुनाव आयुक्त विधानसभा चुनाव हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel
ईरान इजराइल के बीच अगर छिड़ी जंग तो क्या पड़ेगा भारत पर असर? Israel-Iran Conflict
ईरान युद्ध में उतरा तो दुनिया में मचेगा हाहाकार! आ जाएगा Oil और Gas का संकट
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024