ममता को एक और झटका देगी भाजपा, सुवेंदु अधिकारी के बाद 5000 कार्यकर्ताओं के साथ ये नेता थामेगा भगवा

 प बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका देने की तैयारी कर ली है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी के भाई अब भाजपा में शामिल होंगे। सुवेंदु ने बताया, तृणमूल नेता सौमेंदु अधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 1, 2021 11:59 AM IST

कोलकाता. प बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका देने की तैयारी कर ली है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी के भाई अब भाजपा में शामिल होंगे। सुवेंदु ने बताया, तृणमूल नेता सौमेंदु अधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होंगे। 

सोमेंदु को हाल ही में कोन्टाई नगरपालिका के प्रशासक पद से हटा दिया गया था। अब सोमेंदु कुछ पा पार्षदों और तृणमूल कांग्रेस के 5,000 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होंगे। 

Latest Videos

जल्द ढह जाएगी टीएमसी
सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया, तृणमूल कांग्रेस जल्द ढह जाएगी। उन्होंने कहा, टीएमसी के स्थापना दिवस के मौके पर मेरे छोटे भाई सोमेंदु भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया, सोमेंदु के साथ कई पार्षद और टीएमसी के 5,000 कार्यकर्ता होंगे।

11 विधायक और 1 सांसद भाजपा में हुए थे शामिल
दिसंबर में अमित शाह के बंगाल दौरे पर ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा था। उस समय सुवेंदु अधिकारी समेत बंगाल के 11 विधायक 1 सांसद 15 काउंसलर, 45 चेयरमैन और जिला पंचायत के दो अध्यक्ष भाजपा में शामिल हुए थे। 
 
ये नेता हुए थे भाजपा में शामिल 

- सांसद- सुनील मंडल (बर्धवान पुरबा)
- पूर्व सांसद- दशरथ टिरके  (अलीपुरद्वार)
  
ये विधायक हुए थे शामिल 

1- सुवेंदु अधिकारी
2-  बनश्री मैती
3- बिस्वजीत कुंडू
4- सुदीप मुखर्जी 
5-  तापसी मोंडल
6- सुकरा मुंडा 
7-  अशोक डिंडा
8- दीपाली बिस्वास
9- शीलभद्र दत्ता
10- सैकत पंजा
11- श्यामपदा मुखर्जी

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां