15 जनवरी से पहले दिल्ली लौटे 17 यात्रियों में कोरोना वायरस के लक्षण, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published : Feb 15, 2020, 05:58 PM ISTUpdated : Feb 15, 2020, 06:01 PM IST
15 जनवरी से पहले दिल्ली लौटे 17 यात्रियों में कोरोना वायरस के लक्षण, अस्पताल में कराया गया भर्ती

सार

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “4,707 यात्रियों में लक्षण नहीं पाए गए हैं और उन्हें घर में पृथक रहने की सलाह दी गई है। सत्रह रोगियों में लक्षण देखे गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” अधिकारी के अनुसार 817 यात्रियों का पता नहीं चल सका है।  

नई दिल्ली. हवाई अड्डे पर संक्रमण की जांच शुरू होने से पहले जो यात्री चीन और कोरोना वायरस से प्रभावित अन्य देशों से बड़ी संख्या में मध्य जनवरी में दिल्ली आए थे उनमें से 17 लोगों में संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

अब तक 5700 यात्रियों से संपर्क किया गया है

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ऐसे कई यात्रियों की पहचान की है जिनमें कोराना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। विभाग द्वारा जारी डेटा के अनुसार दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद 13 फरवरी तक ऐसे 5,700 यात्रियों से संपर्क किया जा चुका है।

सभी यात्रियों को घर में अलग सोने की सलाह दी गई है

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “4,707 यात्रियों में लक्षण नहीं पाए गए हैं और उन्हें घर में पृथक रहने की सलाह दी गई है। सत्रह रोगियों में लक्षण देखे गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” अधिकारी के अनुसार 817 यात्रियों का पता नहीं चल सका है।

15 जनवरी से पहले दिल्ली लौटे यात्रियों से किया जा रहा है संपर्क

अधिकारी ने कहा, “जिसे भी जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दें उन्हें तुरंत ही नजदीकी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “उन यात्रियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है जो 15 जनवरी से पहले दिल्ली से चीन या अन्य देशों की यात्रा पर गए थे और हवाई अड्डों पर जांच प्रक्रिया शुरू होने से पहले दिल्ली वापस आ गए थे।”

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

Recommended Stories

MGNREGA पर बवाल: प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोलीं- किसी की जिद में कानून कमजोर किया जा रहा
West Bengal SIR Draft Rolls: अगर आपका नाम वोटर्स लिस्ट से हट गया है तो क्या करें?