CAB पर छलका तसलीमा नसरीन का दर्द, कहा- वो तो सुदीप की तरह बांग्लादेश भी नहीं लौट सकती

Published : Dec 12, 2019, 11:34 PM ISTUpdated : Dec 13, 2019, 04:31 PM IST
CAB पर छलका तसलीमा नसरीन का दर्द, कहा- वो तो सुदीप की तरह बांग्लादेश भी नहीं लौट सकती

सार

तसलीमा नसरीन ने ट्वीट करते हुए दो लोगों की कहानी लिखी जो बांग्लादेश से आए हैं। कहानी का पहला किरदार सुदीप है जो बांग्लादेश में आराम से रह रहा है और अपनी मर्जी से भारत आकर रहना चाहता है। भारत सरकार के नए कानून के तहत उसे भारत की नागरिकता मिल जाएगी

नई दिल्ली. राज्यसभा से भी CAB के पास होने के बाद भारत की नागरिकता में बदलाव आना तय हो गया है। जल्द ही देश के अंदर कई ऐसे लोगों को नए कानून के तहत नागरिकता मिल जाएगी जो अब तक भारत में रह रहे थे, पर भारत के नागिरक नहीं थे। इन लोगों में हिंदू, सिक्ख, ईसाई सभी धर्म के लोग होंगे, पर कोई मुस्लिम नहीं होगा। इस बात पर बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने अपना दर्द बयां किया है। नसरीन ट्वीट के जरिए भाजपा सरकार के नए विधेयक का विरोध किया है। 

तसलीमा नसरीन ने ट्वीट करते हुए दो लोगों की कहानी लिखी जो बांग्लादेश से आए हैं। कहानी का पहला किरदार सुदीप है जो बांग्लादेश में आराम से रह रहा है और अपनी मर्जी से भारत आकर रहना चाहता है। भारत सरकार के नए कानून के तहत उसे भारत की नागरिकता मिल जाएगी, पर वहीं यदि तसलीमा भारत आना चाहे, जिसके पास बांग्लादेश में कोई घर नहीं है और विचारों की वजह से उसे बांग्लादेश में प्रताड़िता किया जाता है तो उसे भारत की नागरिकता नए बिल के तहत नहीं मिलेगी। तसलीमा ना तो भारत में रह सकती है और ना ही बांग्लादेश में। इस बात पर अपना दर्द बयां करते हुए तसलीमा ने लिखा कि वह तो बेचारी बांग्लादेश भी नहीं लौट सकती। 

बता दें तसलीमा नसरीन बांग्लादेश से भारत आई हैं और उनके कई उपन्यास भारत में खासे चर्चित रहे हैं। तसलीमा इससे पहले भी कई मौकों पर विवादास्पद बयान दे चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान और कैटरीना के डांस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि उन्हें सेमीन्यूड लड़कियों के साथ डांस नहीं करना चाहिए था। इस  बयान के बाद कई लोगों ने उन्हें छोटी मानसिकता वाला भी बताया था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!