प्रेमी के सामने कॉलेज की छात्रा से पांच लोगों ने किया गैंगरेप, धमकी दी साथ नहीं दोगी तो यहीं दफना देंगे

तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक लड़की के साथ उसके प्रेमी के सामने पांच लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि साथ नहीं देने पर उसे मारकर दफना दिया जाएगा। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 14, 2023 8:28 AM IST / Updated: Jan 14 2023, 02:03 PM IST

कांचीपुरम। तमिलनाडु के कांचीपुरम में कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की से साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने लड़की के प्रेमी को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया था। उसके सामने ही लड़की से साथ जबरदस्ती की गई। घटना गुरुवार की है। शनिवार को इसके बारे में जानकारी सामने आई।

लड़की गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक प्राइवेट स्कूल की प्रॉपर्टी के पास बेंगलुरु-पुडुचेरी हाईवे के करीब अपने दोस्त से बात कर रही थी। इसी दौरान पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लड़की के दोस्त को चाकू की नोक पर लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार शुरू कर दिया। 

Latest Videos

आरोपियों ने धमकी दी मारकर यहीं दफना देंगे
आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि अगर वह साथ नहीं देती है तो उसकी हत्या कर दी जाएगी और शव को इसी जगह पर दफना दिया जाएगा। वारदात के दौरान मौका मिलते ही लड़की और उसका दोस्त मौके से भाग निकले। वे अपने संबंधी के पास पहुंचे। इसके बाद लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 

ऐसे पकड़ में आए आरोपी
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वारदात के वक्त अंधेरा था, इसके चलते वह किसी आरोपी को पहचान नहीं सकी, लेकिन उसने यह सुना कि एक आरोपी दूसरे को विमल नाम से पुकार रहा है। इसके बाद पुलिस ने विमल की गिरफ्तारी के लिए विपाडु गांव में छापेमारी की। विमल ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने गांव को घेर रखा था, इसलिए वह पकड़ा गया। 

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, 2 आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड के साथ मिले खून के निशान

पूछताछ के दौरान विमल ने अपने चार साथियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को भी पकड़ लिया। उनकी पहचान मणिकंदन, शिवकुमार, विग्नेश और थेन्नारासु के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ रेप का आरोप लगाया गया है। उन्हें कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- नौकरी मांगने आई महिला से रेप के बाद की शादी, जानें कौन है सैंटो रवि, जो कर्नाटक सरकार से कराता था मनचाहा काम

Share this article
click me!

Latest Videos

Ravneet Bittu: 'राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी' #Shorts
कौन है वो शख्स जो AK 47 से डोनाल्ड ट्रंप को देने आया था मौत? । Donald Trump Attack
PM Modi LIVE: अहमदाबाद में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |
PM मोदी ने चूमा, दुलारा और ऐसे किया नए मेहमान का स्वागत #Shorts