Tamil Nadu accident: तमिलनाडु में सोमवार को सरकारी बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर से कई जिंदगियां तबाह हो गई। राज्य परिवहन निगम की बस और ट्रक के बीच हुए टक्कर में तीन महिलाओं की जान चली गई है। इस हादसा में सात लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह एक्सीडेंट राज्य के शिवगंगा जिले के थिरुमनजोलाई के पास हुई।
बस में सवार थे 47 यात्री
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के थिरुमनजोलाई के पास हुए इस हादसा के दौरान राज्य परिवहन निगम की बस में 47 यात्री सवार थे। शिवगंगा के कलक्टर मधुसूदन रेड्डी ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई है जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए शिवगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.