'हेलमेट लगाकर आया और..." महिला सांसद ने अमित शाह को सुनाया अपना दर्द

Published : Aug 04, 2025, 03:47 PM ISTUpdated : Aug 04, 2025, 03:49 PM IST
 सांसद आर. सुधा चाणक्यपुरी में चेन झपटमारी की शिकार

सार

Tamil Nadu MP Chain Snatching Case: तमिलनाडु की लोकसभा सांसद आर. सुधा के साथ आज एक चौंकाने वाली घटना हुई है। इस घटना के बाद सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और पूरी घटना की जानकारी दी। 

Tamil Nadu MP Chain Snatching Case: संसद का मानसून सत्र चल रहा है और देशभर से सांसद इन दिनों राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं। इसी बीच दिल्ली के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके चाणक्यपुरी में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तमिलनाडु की लोकसभा सांसद आर. सुधा, जो मयिलादुथुराई सीट से सांसद हैं। सोमवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी एक  शख्स ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और वहां से भाग निकला। यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सांसद ने बताया कि आरोपी बहुत तेजी से आया और हेलमेट पहने हुए था, जिससे उसका चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया।

आरोपी का चेहरा पहचानना मुश्किल

आर. सुधा ने बताया कि वह इन दिनों तमिलनाडु भवन में ठहरी हुई हैं और रोज सुबह टहलने जाती हैं। हर दिन कि तरह वह एक महिला राज्यसभा सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी एक स्कूटी सवार युवक आया और झटपट चेन छीनकर भाग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था जिसके कारण उसका चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया।

गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी

सांसद सुधा ने इस घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती साझा की और दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, "जब चाणक्यपुरी जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो वो खुद को कहां सुरक्षित महसूस करेंगी?" "मेरी चेन करीब 4 ग्राम से ज्यादा वजनी थी और इस घटना के बाद से मैं सदमे में हूं। आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।"

यह भी पढ़ें: Prajwal Revanna in Jail: 540 रुपए वेतन, महीने में दो बार चिकन-मटन, जानें कैसे कटेगी प्रज्वल रेवन्ना की जिंदगी

दिल्ली पुलिस एक्शन में

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने टीमें गठित की हैं, जो इलाके के CCTV फुटेज खंगालने में जुटी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तमिलनाडु भवन के आसपास की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा