आंध्र प्रदेश: हिरासत में लिए गए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे

Published : Sep 11, 2019, 09:54 AM ISTUpdated : Sep 11, 2019, 09:56 AM IST
आंध्र प्रदेश: हिरासत में लिए गए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे

सार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने बुधवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को घर में नजरबंद कर दिया। नायडू की पार्टी नायडू जगन मोहन रेड्डी की पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

हैदराबाद. आंध्र प्रदेश पुलिस ने बुधवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को घर में नजरबंद कर दिया। नायडू की पार्टी नायडू जगन मोहन रेड्डी की पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी द्वारा कथित हिंसा और धमकी के खिलाफ तेदेपा ने 'चलो अटमाकुर' नाम से प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। इसके तहत चंद्रबाबू नायडू ने आज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भूख हड़ताल रखी थी। विरोध प्रदर्शन में भाग लेने से पहले ही नायडू और उनके बेटे को घर पर ही हिरासत में ले लिया गया।

 

नायडू घर में नजरबंद रहते वक्त मीडिया से बातचीत नहीं कर पाएंगे। नायडू के अलावा उनकी पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को को भी हिरासत में लिया गया है। इस इलाके में धारा 144 लागू है। पुलिस का कहना है कि पार्टी ने चलो अटमाकुर के लिए इजाजत नहीं ली थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Chandra Grahan: भारत में ‘ब्लड मून’ की पहली तस्वीर, अलग-अलग शहरों में दिखा चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा
Gulf Crisis के बीच MODI ने इन 8 देशों के लीडर को लगाया कॉल, जानें PM ने क्या कहा...