तेजप्रताप की पत्नी को राबड़ी और मीसा ने धक्का देकर निकाला बाहर, ऐश्वर्या राय ने लगाए ये आरोप

Published : Sep 29, 2019, 05:16 PM IST
तेजप्रताप की पत्नी को राबड़ी और मीसा ने धक्का देकर निकाला बाहर, ऐश्वर्या राय ने लगाए ये आरोप

सार

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी और बड़ी ननद मीसा भारती पर गंभीर आरोप लगा हैं। ऐश्वर्या ने दावा किया है कि राबड़ी देवी और मीसा भारती ने उन्हें घर से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। साथ ही उन्हें खाना भी नहीं दिया गया।  

पटना. राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी और बड़ी ननद मीसा भारती पर गंभीर आरोप लगा हैं। ऐश्वर्या ने दावा किया है कि राबड़ी देवी और मीसा भारती ने उन्हें घर से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। साथ ही उन्हें खाना भी नहीं दिया गया।

ऐश्वर्या ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी सास और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बड़ी ननद राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ने मिलकर उन्हें घर से निकाल दिया।

इस शिकायत के आधार पर हेल्पलाइन की अधिकारी प्रमिला ऐश्वर्या के माता—पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में जांच के लिए पटना के दस सकुर्लर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर भी पहुंची। 

मई 2018 में हुई थी शादी, कोर्ट में है मामला
तेजप्रताप की 12 मई 2018 को ऐश्वर्या राय से शादी हुई थी। ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। उनके पिता चंद्रिका राय राजद से ही विधायक हैं। तेजप्रताप ने इसी साल कोर्ट में ऐश्वर्या से तलाक के लिए अर्जी दी थी। फिलहाल, मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। 

ड्रग एडिक्ट हैं तेजप्रताप- ऐश्वर्या
इससे पहले ऐश्वर्या ने पति तेजप्रताप पर ड्रग एडिक्ट होने का आरोप लगाया था। उन्होंने तेजप्रताप पर गांजा लेने और उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। ऐश्वर्या ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और सुरक्षा की मांग की थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ओरियन या चीन का Unitree Go2? AI समिट 2026 में गलगोटियास यूनिवर्सिटी के रोबोडॉग पर क्यों उठे सवाल?
Blinkit Knife Case: क्या ऑनलाइन बिक्री से जुड़ा है डबल मर्डर कनेक्शन? दिल्ली पुलिस का दावा!