हाईकोर्ट ने दी जमानत फिर भी जेल में क्यों कटी अल्लू अर्जुन की रात?

Published : Dec 14, 2024, 06:52 AM ISTUpdated : Dec 14, 2024, 07:11 AM IST
Allu Arjun

सार

पुष्पा 2 प्रीमियर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद शुक्रवार रात जेल में बितानी पड़ी। जेल अधिकारियों को देरी से आदेश मिलने के कारण रिहाई शनिवार तक टल गई। शनिवार सुबह वह जेल से बाहर आए।

Allu Arjun case: फिल्म Pushpa 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार की रात हैदराबाद जेल में काटनी पड़ी। तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। इसके बाद भी शुक्रवार को वह जेल से बाहर नहीं आ सके। उन्हें पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर पर हुई भगदड़ से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जेल अधिकारियों को जमानत आदेश मिलने में देर हुई। इस वजह से अल्लू अर्जुन शुक्रवार को रिहा नहीं हो सके। अधिकारियों ने उनके लिए चंचलगुडा जेल में क्लास-1 बैरक तैयार किया था। इसी बैरक में अल्लू अर्जुन की रात कटी।

शनिवार सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह जेल से रिहा हुए। इससे पहले शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ए श्रीनिवास ने बताया कि अल्लू अर्जुन शनिवार को रिहा होंगे। श्रीनिवास ने कहा, "शायद शनिवार सुबह उन्हें (अल्लू अर्जुन को) रिहा कर दिया जाएगा। मुझे (देरी के बारे में) कोई जानकारी नहीं है।"

जेल अधिकारियों को मिल गई थी अल्लू अर्जुन के जमानत आदेश की प्रति 

अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने कहा कि जमानत आदेश की एक प्रति जेल अधिकारियों को पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। वकील ने कहा, "हाईकोर्ट के आदेश की प्रति में जेल अधीक्षक को स्पष्ट रूप से अल्लू अर्जुन को तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया गया है। अधीक्षक ने उनकी रिहाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बावजूद उन्हें रिहा नहीं किया गया। हमें इसका कारण नहीं पता है।"

शुक्रवार सुबह गिरफ्तार हुए थे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। निचली अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद एक्टर ने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने मामले में तत्काल सुनवाई की और अंतरिम जमानत दी। कोर्ट ने कहा कि एक्टर होने के बावजूद अल्लू अर्जुन को एक नागरिक के तौर पर जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार है।

यह भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: भगदड़ मामले में अंतरिम जमानत

बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 फिल्म का प्रीमियर था। इस कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन आए थे। हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। अल्लू अर्जुन के आने के बाद यहां भगदड़ मच गई थी। इसके चलते 39 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। उसका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: PM मोदी के वाराणसी दौरे से लेकर होर्मुज संकट तक-देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें
Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!