LPG महंगी होने पर दु:खभरा उत्सव, महिलाओं ने सिलेंडर को कलश पर रखकर किया गरबा

Published : Oct 08, 2021, 07:32 AM ISTUpdated : Oct 08, 2021, 07:34 AM IST
LPG महंगी होने पर दु:खभरा उत्सव, महिलाओं ने सिलेंडर को कलश पर रखकर किया गरबा

सार

सरकारी तेल कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर(LPG gas cylinder)की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 14.2 किलो वाले सिलेंडर में की गई है। तेलंगाना में महिलाओं ने इसका अनूठे तरीके से विरोध किया।

हैदराबाद, तेलंगाना. 2 दिन पहले रसोई गैस (LPG gas cylinder) फिर से महंगी हुई है। इसे लेकर लोग अपने-अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन तेलंगाना के जमीकुंटा की महिलाओं ने एक नया तरीका निकाला। महिलाओं ने यहां नवरात्र पर सिलेंडर के इर्द-गिर्द गरबा खेलकर अपना विरोध जताया।

pic.twitter.com/Ok2GGprfeY

कलश पर रखा सिलेंडर फिर किया डांस
जमीकुंटा की महिलाओं ने रसोई गैस (LPG gas cylinder) फिर से महंगी होने पर अपनी नाराजगी जताने यह तरीका निकाला। गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन महिलाओं ने ढेर सारे कलश के बीच गैस सिलेंडर को रखा। फिर इसके इर्द-गिर्द घूम-घूमकर गरबा खेला। महिलाएं गाना भी गा रही थीं। इसे देखने बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह भी पढ़ें-Navratri 2021: पीएम ने किया Tweet-'सबके जीवन में शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए'

14.2 किलो वाला सिलेंडर हुआ महंगा
घरेलू LPG गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) पर सरकारी तेल कंपनियों ने 6 अक्टूबर को रेट बढ़ाए थे। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया है. इसके बाद दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं। वहीं 5 किलो वाला सिलेंडर अब 502 रुपये में मिलेगा। 

यह भी पढ़ें-दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश... Video देख समझ आ जाएगा ये माजरा क्या है?

यहां से चेक कर सकते हैं गैस सिलेंडर के रेट 
अगर आप गैस सिलेंडर के रेट देखना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की वेबसाइट पर  www.iocl.com/pages/indane-cooking-gas-overview जाकर यह देख सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको नॉन सब्सिडी और 19 किलो वाले सिलेंडर के दो ब्लॉक दिखाई देंगे। यहां से आप घरेलू गैस सिलेंडर के रेट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें-केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए 40 हजार करोड़, यूपी को 2,047.85 करोड़ रुपये तो दिल्ली को 1558.03 करोड़

इस तरह बढ़ते गए रेट
1 जनवरी को गैस सिलेंडर 694 रुपये का था। इसके बाद 1 सितंबर को कीमत 884 रुपये हो गई।17 अगस्त से 1 सितंबर के बीच 15 दिन में 50 रुपए रेट बढ़ गए। यानी पिछले 8 महीने में रसोई गैस 190 रुपए महंगी हो गई है।
 

PREV

Recommended Stories

इंडिगो संकट: आखिर ऐसा क्या हुआ कि सरकार को कहना पड़ा-नियमों पर कोई बातचीत नहीं होगी?
केंद्र का कड़ा फैसला: आखिर इंडिगो की 115 फ्लाइट्स क्यों हटा दी गईं? वजह चौंकाने वाली