जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में दूसरे दिन भी मुठभेड़, 1 आतंकी मारा गया, सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद, 7 घायल

Published : May 04, 2020, 07:19 PM ISTUpdated : May 04, 2020, 08:19 PM IST
जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में दूसरे दिन भी मुठभेड़, 1 आतंकी मारा गया, सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद, 7 घायल

सार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लगातार दूसरे दिन आतंकी हमला हुआ है, जिसमें सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए। रविवार को भी आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सेना के 2 अफसर सहित 5 जवान शहीद हो गए थे।

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लगातार दूसरे दिन आतंकी हमला हुआ है, जिसमें सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए और 7 घायल हैं। एक आतंकवादी भी मारा गया है। आतंकवादियों ने हंदवाड़ा के काजियाबाद इलाके के पास सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला किया, जिसके बाद क्षेत्र की सील कर सेना ने ऑपरेशन चलाया। जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। रविवार को भी आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सेना के 2 अफसर सहित 5 जवान शहीद हो गए थे। 

- कुपवाड़ा के डीसी अंशुल गर्ग ने पुष्टि की कि आतंकवादियों द्वारा किए गए अटैक में सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी एक कार में आए थे और सीआरपीएफ पर हमला किया। कुछ आतंकी बीपी जैकेट पहने हुए थे।

3 मई को शहीद हुए थे 5 जवान

2 मई को सुरक्षाबलों को हंदवाडा में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान शामिल थे। आतंकियों ने एक घर में कुछ नागरिकों को बंधक बना लिया था। यहां कर्नल आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में मेजर अनुज सूद, नायक राजेश और लांस नायक दिनेश, पुलिस में सब-इंस्पेक्टर शकील काजी घर में घुसे थे। सुरक्षाबलों ने नागरिकों को तो आतंकियों से छुड़ा लिया। हालांकि, कर्नल समेत 5 जवान शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में 2 आतंकी भी मारे गए थे।

"

जनवरी से लेकर अब तक 62 आतंकी मारे गए

जनवरी से अब तक जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में हुई मुठभेड़ में 62 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। लॉकडाउन के दौरान आतंकियों की ओर से सीमा पार से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!