जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया, बीती रात से ही जारी है मुठभेड़

Published : Mar 14, 2021, 08:09 AM IST
जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया, बीती रात से ही जारी है मुठभेड़

सार

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने रविवार को एक आतंकी को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ शोपियां के रावलपोरा इलाके में हुई। यहां आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार रात से ही मुठभेड़ जारी है। 

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने रविवार को एक आतंकी को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ शोपियां के रावलपोरा इलाके में हुई। यहां आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार रात से ही मुठभेड़ जारी है। 

पुलिस के मुताबिक, शोपियां के रावलपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रविवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। 

 

 

जम्मू कश्मीर पुलिस ने 9 वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट जारी की
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 9 वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट जारी की है। पुलिस के मुताबिक, ये आतंकवादी श्रीनगर और कश्मीर घाटी में बाहरी इलाके में सक्रिय हैं। पुलिस का कहना है कि ये कई अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं। पोस्टर में वसीम कादिर मीर, शहद खुर्शीद, अस्तन मोहल्ला नटपोरा, इरफान अहमद सोफी, बिलाल अहमद भट, साकिब मंजूर डार, अबिरार नदीम भट, मोहम्मद युसूफ डार, मोहम्मद अब्बास शेख और उबैद साफी डार का नाम है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bank Strike 2026: 5 Days Banking की मांग, UFBU हड़ताल से Cash-Cheque Services प्रभावित
Brics Summit 2026: दिल्ली के जिस होटल में रुके व्लादिमीर पुतिन जानें उसका एक रात का किराया