दूल्हे का नागिन डांस दुल्हन को नहीं आया पसंद, चंद मिनटों में ही तोड़ दी शादी

Published : Nov 11, 2019, 11:39 AM ISTUpdated : Nov 11, 2019, 11:57 AM IST
दूल्हे का नागिन डांस दुल्हन को नहीं आया पसंद, चंद मिनटों में ही तोड़ दी शादी

सार

 उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां दूल्हे को अपनी शादी में नागिन डांस करना महंगा पड़ गया। दरअसल, दुल्हन को डांस करना पसंद नहीं आया और उसने शादी की माला पहनने के कुछ ही मिनटों बाद रिश्ता खत्म कर दिया। 

लखनऊ. उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां दूल्हे को अपनी शादी में नागिन डांस करना महंगा पड़ गया। दरअसल, दुल्हन को डांस करना पसंद नहीं आया और उसने शादी की माला पहनने के कुछ ही मिनटों बाद रिश्ता खत्म कर दिया। 

लखीमपुर खीरी के मैलानी इलाके में एक शादी थी। दूल्हा शादी की माला पहनने के तुरंत बाद शराब के नशे में नागिन डांस करने लगा। यह दुल्हन को पसंद नहीं आया और उसने तुरंत शादी खत्म करने का फैसला किया। 

गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन को मारा थप्पड़
जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया तो दूल्हा नाराज हो गया। उसने दुल्हन को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। बात इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। हालांकि, मामला निपट गया और दोनों पक्षों ने किसी की कोई शिकायत करने से इनकार कर दिया। 
 
क्या था मामला? 
दरअसल, दूल्हे को बारात पहुंचते ही उसके दोस्त उसे डांस फ्लोर पर ले गए। जहां उसने डांस करना शुरू कर दिया। जबकि लड़की वालों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने दुर्व्‍यवहार भी किया। हालांकि, बाद में मामला सुलझ गया। दुल्हे ने दुल्हन को मामला पहनाई।

दोबारा डांस करने पर फिर बिगड़ा मामला
जयमाला के बाद दूल्हा फिर डांस करने पहुंचा। उस वक्त उसने शराब भी पी रखी थी। दूल्हे ने जब नागिन डांस करना शुरू किया तो दुल्हन ने नाराज होकर शादी तोड़ने का फैसला किया।

(खबर में फोटो प्रतीकात्मक है)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

AI Impact Summit 2026 में बड़ा बवाल: गलगोटिया विवाद पर सरकार का एक्शन-कौन सही, कौन गलत?
AI Impact Summit: 60+ देश, हैंडसेक, हेडलाइंस और PM मोदी का हाई-स्टेक कीनोट, आज क्या होगा?