सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने किए भगवान वेंक्टेश्वर के दर्शन, दीपलंकर पूजा में भी लिया हिस्सा

Published : Nov 25, 2019, 12:23 AM IST
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने किए भगवान वेंक्टेश्वर के दर्शन, दीपलंकर पूजा में भी लिया हिस्सा

सार

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया शरद अरविंद बोबडे ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। तिरुमला की पहाड़ियों में स्थित प्राचीन मंदिर में दर्शन करने से पहले सोमवार को न्यायमूर्ति बोबडे ने देश के 47वें प्रधान न्यायाधीश की शपथ ली थी।

नई दिल्ली. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया शरद अरविंद बोबडे ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। तिरुमला की पहाड़ियों में स्थित प्राचीन मंदिर में दर्शन करने से पहले सोमवार को न्यायमूर्ति बोबडे ने देश के 47वें प्रधान न्यायाधीश की शपथ ली थी। उन्होंने यहां पवित्र सहस्र दीपलंकर पूजा में भी हिस्सा लिया और मंडप में भगवान वेंकटेश्वर की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। मंदिर के अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

इससे पहले शनिवार को न्यायमूर्ति बोबडे ने पवित्र कुंड के किनारे बने श्री वराह स्वामी मंदिर और पवित्र स्थलों के दर्शन किए थे। सीजेआई बोबडे के रेनीगुंटा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जीतेंद्र कुमार माहेश्वरी और अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की थी। सीजेआई बोबडे रात में तिरुपति में ही रुके थे और आज सुबह दर्शन करने के बाद वापस आए हैं। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पासपोर्ट पर सरकार के बयान से मचा बवाल! आखिर नागरिकता का असली सबूत क्या है?
Top 10 Morning News: वेनेजुएला में तबाही, भारत में मेगा निवेश, देश और दुनिया के 10 बड़े धमाके!