खली ने CAA का समर्थन किया, कहा, कोई पाकिस्तान से आकर 15 बच्चे पैदा करे तो हिंदुस्तान के लिए ठीक नहीं

द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दिलीप सिंह राणा ने नागरिकता (संसोधन) कानून का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विदेशों से घुसपैठ कर कई लोग भारत में अवैध रूप से घुसकर रह रहे हैं। हमारे देश में पहले से ही भुखमरी और बेरोजगारी है ऐसे में यदि घुसपैठिए हमारे देश में आएंगे तो क्राइम और बढ़ेगा। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 18, 2020 6:43 AM IST / Updated: Jan 18 2020, 03:08 PM IST

नई दिल्ली. द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दिलीप सिंह राणा ने नागरिकता (संसोधन) कानून का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विदेशों से घुसपैठ कर कई लोग भारत में अवैध रूप से घुसकर रह रहे हैं। हमारे देश में पहले से ही भुखमरी और बेरोजगारी है ऐसे में यदि घुसपैठिए हमारे देश में आएंगे तो क्राइम और बढ़ेगा। खली हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

"हिंदुस्तान यहां के नागरिकों के लिए है न कि उग्रवादियों के लिए"
खली ने कहा कि हिंदुस्तान यहां के नागरिकों के लिए है न कि उग्रवादियों के लिए। उन्होंने कहा कि जो अल्पसंख्यक दूसरे देशों में परेशान किए जाते हैं, नागरिकता (संशोधन) कानून उनके लिए है। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया को पता है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का क्या हाल है। ऐसे में भारत उन लोगों को नागरिकता देता है तो उसमें बुरा क्या है। यह बहुत अच्छी बात है। 

"कोई 15-15 बच्चे पैदा करे तो हिंदुस्तान के लिए ठीक नहीं"
खली ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से कोई आकर आतंकवाद फैलाए और 15-15 बच्चे पैदा करे और वो हिंदुस्तान के लिए ठीक नहीं है।

Share this article
click me!