अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार को जिस गाइड ने दिखाया पूरा ताजमहल, जानें कौन हैं रिंकू सिंह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के साथ पूरे ताजमहल में एक इंसान और घूम रहा था। ये थे उनके गाइड नितिन सिंह रिंकू। रिंकू पूरे ताजमहल विजिट के दौरान ट्रंप और उनके परिवार के साथ घूमते रहे और उन्हें ताजमहल से जुड़ी हर चीज के बारे में बताया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2020 12:53 PM IST / Updated: Feb 24 2020, 06:24 PM IST

आगरा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के साथ पूरे ताजमहल में एक इंसान और घूम रहा था। ये थे उनके गाइड नितिन सिंह रिंकू। रिंकू पूरे ताजमहल विजिट के दौरान ट्रंप और उनके परिवार के साथ घूमते रहे और उन्हें ताजमहल से जुड़ी हर चीज के बारे में बताया। डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार की जो भी तस्वीरें सामने आई हैं उनमें नितिन सिंह को भी देखा जा सकता है। आगरा के ही रहने वाले इस युवक ने पढ़ाई खत्म होते ही गाइड का काम शुरू कर दिया था। 

12 लोगों के इंटरव्यू के बाद रिंकू को मिला मौका 
रिंकू सिंह को भारत सरकार ने नहीं बल्कि अमेरिकी एजेंसिंयों ने गाइड के काम के लिए चुना था। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही गाइड का काम शुरू कर दिया था। यह काम करते हुए उन्हें 8 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इससे पहले भी वो कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों को ताजमहल दिखा चुके हैं। 

ताजमहल देखने के बार अमेरिका के राष्ट्रपति विजिटर्स बुक में लिखा। ताजमहल को देखरकर काफी आश्चर्य हुआ, यह इमारत भारतीय संस्कृति की समृद्ध और विविध सुंदरता को दर्शाती है।  धन्यवाद, भारत "

Share this article
click me!