
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान (NIMAS) के जांबाजों की एक टीम ने अनोखा कारनामा किया है। इस टीम ने हर राज्य की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया। इसके लिए NIMAS द्वारा 'हर शिखर तिरंगा-एक मुहिम मातृभूमि के लिए' मिशन चलाया गया था।
NIMAS ने 'हर शिखर तिरंगा-एक मुहिम मातृभूमि के लिए' मिशन 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में लॉन्च किया था। NIMAS के निदेशक और मशहूर पर्वतारोही कर्नल रणवीर सिंह जामवाल के नेतृत्व में यह मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया पहल 'मेरी माटी, मेरा देश' से भी मेल खाता है। इस मिशन को रक्षा मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मिला।
'हर शिखर तिरंगा-एक मुहिम मातृभूमि के लिए' मिशन का यह था उद्देश्य
'हर शिखर तिरंगा-एक मुहिम मातृभूमि के लिए' मिशन का उद्देश लोगों को अपने राज्य के सबसे ऊंचे स्थान के बारे में जागरूक करना और पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा देना था। इसके द्वारा साहसिक और पर्वतारोहण को बढ़ावा दिया गया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल ने कहा, "ये चोटियां और पर्वत श्रृंखलाएं न केवल प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करती हैं, बल्कि भारत के पारिस्थितिकी तंत्र, जल संसाधनों और सांस्कृतिक परंपराओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ट्रेकर्स के लिए ये पसंदीदा डेस्टिनेशन हैं। राज्य के लोगों के बीच ऊंची चोटियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है।"
जम्वाल ने कहा, "प्रत्येक चोटी की जलवायु परिस्थितियां अलग थीं। टीम को कंपकंपा देने वाली ठंड से लेकर शून्य दृश्यता, खराब कनेक्टिविटी के कारण नेविगेशन समस्याओं, भारी वर्षा, हिमस्खलन, खड़ी और फिसलन वाले इलाकों, नमी, जोंक और जंगली जानवरों के डर जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।"
राज्य और उसकी सबसे ऊंची चोटी
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.