विपक्ष को बहस में आने की चुनौती देते हुए भगवंत मान बोले-डाइट कोक, पिज्जा, कोक...सबकी पसंद की व्यवस्था करेंगे

Published : Oct 15, 2023, 10:54 PM IST
punjab cm bhagwant mann

सार

मजाकिया अंदाज में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अगर नेता बहस के लिए आना चाहें तो उनका स्वागत उनकी पसंद के पेय से किया जाएगा। 

Bhagwant Mann open debate challenge to opposition leaders: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष के नेताओं को खुली बहस के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गलत आरोप लगा रहा लेकिन खुली बहस से भाग रहा। मजाकिया अंदाज में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अगर नेता बहस के लिए आना चाहें तो उनका स्वागत उनकी पसंद के पेय से किया जाएगा।

भगवंत मान ने कहा कि नेता बहस के लिए आएं उनका स्वागत उनके पसंदीदा ड्रिंक्स से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सुखबीर बादल के लिए डाइट कोक और पिज्जा, बाजवा के लिए ब्लैक कॉफी, जाखड़ के लिए एक गिलास किन्नू जूस और वारिंग के लिए चाय की व्यवस्था करेंगे।

1 नवम्बर को बहस के लिए चुनौती दी

कुछ दिन पहले भगवंत मान ने पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़, पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती दी थी। सतलुज यमुना लिंक नहर मुद्दे पर विपक्षी दलों द्वारा उनकी सरकार की आलोचना के बीच उन्होंने यह चुनौती दी थी। यह बहस 1 नवंबर को लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाली है।

सरकारी नौकरियों की नियुक्ति पत्र बांटने पहुंचे थे मान

भगवंत मान, चंडीगढ़ में सरकारी विभागों में नई भर्तियों का अप्वाइंटमेंट लेटर बांटने पहुंचे थे। मान ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता राज्य को बर्बाद करने वालों के साथ मिले हुए हैं और इसीलिए वे बहस से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ एसवाईएल (सतलुज यमुना लिंक नहर) ही नहीं, मैं पंजाब से जुड़े सभी मुद्दों पर बहस करना चाहता हूं। कैसे खेती घाटे का सौदा बन गई। कैसे हमारी नदियों से पानी लिया गया। कैसे नशीली दवाओं का जाल फैला। कैसे हमारा कारोबार दूसरे राज्यों में चले गए और कैसे हमारे युवा दूसरे देशों में जाने लगे। लेकिन वे बहाने बना रहे हैं, वे नहीं आएंगे क्योंकि वे सच नहीं बोल सकते।

यह भी पढ़ें:

महुआ मोइत्रा पर घूस लेकर संसद में सवाल करने का आरोप: बीजेपी बोली-बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से लिए पैसे

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो