बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दहशत से अफरातफरी

Published : May 29, 2024, 02:46 PM ISTUpdated : May 29, 2024, 03:19 PM IST
Bengaluru Airport Pick up Lane

सार

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। बम की सूचना से यात्रियों और स्टाफ में भी दहशत फैल गई है। 

बेंगलुरू। बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को बम की सूचना से अफरातफरी मच गई है। एयरपोर्ट पर अल्फा 3 बिल्डिंग के बाथरूम के शीशे पर लिखी धमकी में 25 मिनट के भीतर हवाई अड्डा प्रबंधन और कर्मचारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूरा स्टाफ यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में जुटा है।

25 मिनट में धमाके की चेतावनी
केम्पेगौड़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूरा स्टाफ  तब दहशत में आ गया जब एयरपोर्ट की अल्फा 3 की बिल्डिंग नंबर 3 में बाथरूम के शीशे पर यह लिखा मिला कि 25 मिनट के भीतर पूरे एयरपोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद स्टाफ हरकत में आया और सतर्कता उपाय शुरू कर दिए। 

पढ़ें मुंबई एयरपोर्ट के पास उड़ान के दौरान एमिरेट्स फ्लाइट से टकराया फ्लेमिंगो का झुंड, 40 की हुई मौत, देखें परेशान कर देने वाला वीडियो

एयरपोर्ट पर बम की सूचना सुरक्षा बलों को दी
एयरपोर्ट की अल्फा 3 बिल्डिंग के बाथरूम के शीशे पर सबसे पहले एक कर्मचारी को यह धमकी पर पत्र दिखा। इसे लेकर वह तुरंत सुरक्षा बलों के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। जानकारी पर एयरपोर्ट स्टाफ भी एलर्ट हो गया। इस दौरान जानकारी पर तुरंत ही सीआईएसएफ के जवानों की टीम भी डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची और पूरे एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह
सीआईएसएफ और डॉग स्कवायड की टीम काफी देर तक एय़रपोर्ट पर बम की तलाश करती रही लेकिन कुछ नहीं मिला। ऐसा में टीम को समझ आ गया कि किसी अराजक तत्व ने बम की अफवाह फैलाकर यात्रियों और स्टाफ में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। 

वहीं फर्जी धमकी भरे संदेश को लेकर कहा जा रहा है कि यह किसी एय़रपोर्ट स्टाफ की भी हरकत हो सकती है। मामले की औपचारिक शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी गई है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले