
THRISSUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने त्रिशूर सीट पर सुरेश गोपी (Suresh Gopi) को टिकट दिया है, जबकी कांग्रेस ने के. मुरलीधरन (K Muraleedharan) और भाकपा ने वीएस सुनिल कुमार को प्रत्याशी बनाया है। SURESH GOPI, Bharatiya Janata Party ने इतिहास रचते हुए 412338 (+ 74686) वोट हासिल कते हुए बड़ी जीत दर्ज की है ।
त्रिशूर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस के टी. एन. प्रतापन ने जीत दर्ज की थी। उनके खिलाफ 7 केस दर्ज थे।
- 12वीं पास प्रतापन के पास 86.09 लाख रुपए की संपत्ति थी। उनपर 29.78 लाख रुपए कर्ज था।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में सीपीआई के सी एन जयदेवन त्रिशूर से जीतकर सांसद बने थे। उनपर 3 केस दर्ज था।
- पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले जयदेवन के पास 2 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। उनपर 2.94 लाख रुपए कर्ज था।
- 2009 के चुनाव में कांग्रेस के पी सी चाको त्रिशूर से सांसद बने थे। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।
- पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले पी सी चाको के पास 1.63 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। वह कर्जमुक्त थे।
- 1951 में पहले लोकसभा चुनाव के बाद से इस सीट पर मुख्य रूप से CPM का कब्जा था और उसने 10 बार जीत हासिल की है।
- 1984 में इंदिरा गांधी की लोकप्रियता की लहर के बाद कांग्रेस ने इस सीट पर नियंत्रण हासिल किया था। इसके बाद यहां कांग्रेस की स्थिति मजबूत हो गई।
नोटः त्रिशूर संसदीय चुनाव 2019 में 1337110 वोटर, जबकि 2014 में 1275288 वोटर थे। 2019 का इलेक्शन कांग्रेस उम्मीदवार टीएन प्रतापन ने जीता था। 415089 वोट पाकर टी. एन. सांसद बने। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार राजाजी मैथ्यू थॉमस को हराया था। उन्हें 321456 वोट मिला था। वहीं, त्रिशूर की जनता ने 2014 के लोकसभा इलेक्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को बहुमत दिया था। सीएन जयदेवन 389209 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार केपी धनपालन को 38227 वोटों से मात दी थी। उन्हें 350982 वोट मिला था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.