
World's Greatest Places 2025: टाइम मैगज़ीन (TIME Magazine) ने अपनी फेमस 'World's Greatest Places 2025' सूची जारी कर दी है। इसमें दुनिया भर के बेहतरीन स्थानों को शामिल किया गया है। इस साल की लिस्ट में भारत से दो होटल और एक रेस्टोरेंट को स्थान मिला है। रॉफेल्स जयपुर (Raffles Jaipur) और ओबेरॉय विंध्यविलास वाइल्डलाइफ रिसॉर्ट बांधवगढ़ (Oberoi Vindhyavilas Wildlife Resort, Bandhavgarh) को ठहरने के लिए सबसे बेहतरीन जगह की कैटेगरी में लिस्टेट किया गया है। जबकि मुंबई के Papa's Restaurant को विजिट करने वाली जगहों की कैटेगरी में शामिल किया गया है।
जयपुर के कुकस क्षेत्र में स्थित राफेल्स जयपुर जुलाई 2024 में खोला गया था। TIME Magazine के अनुसार, यह होटल पारंपरिक महारानी महल से प्रेरित है और इसमें हाथ से नक्काशीदार संगमरमर, मुग़ल शैली की मेहराबें, जालियां और ठीकरी कला (कांच और शीशे की पारंपरिक मोज़ेक) जैसी वास्तुकला विशेषताएं देखने को मिलती हैं। इस 50-कमरों वाले भव्य होटल में रूफटॉप इन्फिनिटी पूल, मिनरल पूल और हमाम स्पा, व्यक्तिगत बटलर सेवा और चार डाइनिंग वेन्यू जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क (Bandhavgarh National Park) के पास स्थित 21-एकड़ में फैला ओबेरॉय विंध्यविलास वाइल्डलाइफ रिसॉर्ट मार्च 2025 में खुला था। यह वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थल है। TIME Magazine लिखता है: इस लग्जरी रिसॉर्ट में 19 विशाल वातानुकूलित टेंट, निजी बगीचे, दो निजी पूल विला, स्पा, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर और एक झील के किनारे बसी हरियाली है। यहां स्थानीय सामग्री जैसे कोदो मिलेट और महुआ फूलों से तैयार व्यंजन परोसे जाते हैं।
मुंबई का Papa's Restaurant को भारत का सबसे अनूठा शेफ काउंटर अनुभव कहा जा रहा है। इस रेस्टोरेंट ने इस साल 'World's Greatest Places' लिस्ट में जगह बनाई। 12-सीटर यह रेस्तरां शेफ हुसैन शहज़ाद के नेतृत्व में संचालित होता है। यह अपने बेहतरीन डिशेज के लिए जाना जाता है। 2024 में भी TIME Magazine की इस लिस्ट में भारत के दो फूड-रेलेटेड स्थान मानम चॉकलेट हैदराबाद (Manam Chocolate, Hyderabad) और नार, कसौली (Naar, Kasauli) को शामिल किया गया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.