25 नवंबर: संविधान सभा की अंतिम बैठक में बाबा साहब का समापन भाषण

Published : Nov 25, 2019, 12:41 PM IST
25 नवंबर: संविधान सभा की अंतिम बैठक में बाबा साहब का समापन भाषण

सार

उल्लेखनीय है कि बाबा साहब ने उस समय जिन चुनौतियों को राष्ट्र निर्माण में बाधक करार दिया था, वह आज भी उतनी ही विकरालता के साथ देश के सामने मौजूद हैं।

नई दिल्ली: इतिहास में 25 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत की एक बड़ी महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। 25 नवंबर 1949 को संविधान सभा की आख़िरी बैठक में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने समापन भाषण दिया था। इसमें उन्होंने नव निर्मित राष्ट्र के सामने आने वाली चुनौतियों का विस्तार से वर्णन करने के साथ ही बड़े संयमित शब्दों में उन चुनौतियों से निपटने के तरीके भी सुझाए थे।

उल्लेखनीय है कि बाबा साहब ने उस समय जिन चुनौतियों को राष्ट्र निर्माण में बाधक करार दिया था, वह आज भी उतनी ही विकरालता के साथ देश के सामने मौजूद हैं। यह उनकी दूरदर्शिता ही थी कि वह संविधान सभा के आख़िरी भाषण में आर्थिक और सामाजिक गैरबराबरी के ख़ात्मे को राष्ट्रीय एजेंडे के रूप में सामने लाए।

देश दुनिया के इतिहास में 25 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1538 : तुर्की का नौसैन्य अभियान जो भारत पहुंचा था, पुर्तगाल का बेड़ा पहुंचने के बाद वापस लौट गया।

1866 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1867:अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।

1948 : भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना।

1949 : संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने संविधान सभा में ऐतिहासिक भाषण दिया।

1952 : पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान का जन्म। राजनीति में आने से पहले वह देश की क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में खासे लोकप्रिय हुए और देश को 1992 में विश्व कप में विजय दिलाई। 

1960 : टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।

1975 : सूरीनाम को हालैंड से आजादी मिली।

1998 : पाकिस्तान ने अंधेरे में मार करने में सक्षम टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2001 : पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचीं।

2016 : क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन। कास्रो को लातिन अमेरिका में कम्युनिस्ट क्रांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?