एक बार फिर इंदौर ने बाजी मारी, भारत के टॉप 10 साफ-सुथरे शहरों की लिस्ट में यूपी गायब!

Published : Apr 14, 2025, 10:01 PM IST
top 10 places in indore

सार

Top 10 cleanest cities in India 2025: भारत के टॉप 10 साफ-सुथरे शहरों की नई रैंकिंग जारी, इंदौर ने फिर मारी बाजी। यूपी का कोई भी शहर लिस्ट में नहीं, जानिए किस राज्य के शहरों ने बनाई जगह।

Top 10 cleanest cities in India 2025: भारत के स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 (Swachh Survekshan 2025) में एक बार फिर इंदौर (Indore) ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए देश का सबसे साफ शहर होने का खिताब हासिल कर लिया है। लगातार कई वर्षों से स्वच्छता की रैंकिंग में टॉप पर रहा इंदौर इस बार भी पहले स्थान पर है। टॉप टेन लिस्ट में दक्षिण भारत के अधिकतर शहर हैं। हिंदीपट्टी की लाज मध्य प्रदेश ने बचायी है।

टॉप 10 साफ-सुथरे शहरों की सूची

  1. इंदौर, मध्य प्रदेश
  2. सूरत, गुजरात
  3. नवी मुंबई, महाराष्ट्र
  4. विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश
  5. विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश
  6. भोपाल, मध्य प्रदेश
  7. तिरुपति, आंध्र प्रदेश
  8. मैसूर, कर्नाटक
  9. नई दिल्ली, दिल्ली
  10. अंबिकापुर, छत्तीसगढ़

यूपी का प्रदर्शन फिर निराशाजनक

चौंकाने वाली बात यह रही कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का कोई भी शहर इस टॉप 10 की सूची में जगह नहीं बना सका। स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) के अंतर्गत सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए गए लेकिन अभी भी यूपी के शहर अपेक्षित मानकों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। यूपी का बनारस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।

मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश की जबरदस्त पकड़

इस लिस्ट में सबसे अधिक तीन शहर आंध्र प्रदेश से और दो शहर मध्य प्रदेश से हैं। टॉप 10 लिस्ट में अधिकतर राज्य दक्षिण भारत के हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन राज्यों ने स्वच्छता को लेकर ठोस और सतत प्रयास किए हैं। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जैसे छोटे शहर का नाम भी इस सूची में आना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इंदौर लगातार आठवीं बार देश का सबसे साफ शहर बना है। यहां की डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था और जनभागीदारी मॉडल पूरे देश में मिसाल है। देश की राजधानी ने कॉलोनी स्तर पर सफाई निरीक्षण, वेस्ट सेग्रिगेशन और पब्लिक टॉयलेट्स की डिजिटल ट्रैकिंग के जरिये रैंकिंग में एंट्री ली है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले