रक्षा बजट के मामले में चीन से काफी आगे है अमेरिका, जानें कौन सा देश हर साल कितना करता है खर्च

चीन ने अपना रक्षा बजट इस बार करीब 7.2 फीसदी बढ़ा दिया है। वर्ष 2024 के लिए चीन ने अपना रक्षा बजट भारत के मुकाबल तीन गुना बढ़ाते हुए 19.61 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 234 अरब डॉलर है। आइए जानते हैं रक्षा बजट के मामले में कौन सा देश कितना खर्च करता है।

Yatish Srivastava | Published : Mar 5, 2024 4:36 PM IST

नेशनल डेस्क। चीन ने खस्ताहालत के बाद भी अपने रक्षा बजट में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। चीन अपनी सैन्य शक्ति को और मजबूत करने के दिशा में लगातार कदम उठा रहा है। चीन का रक्षा बजट 230 अरब डॉलर यानी 19.61 लाख करोड़ रुपये है। यह भारत के मुकाबले तीन गुना अधिक है। लेकिन इसके बाद भी चीन का रक्षा बजट अमेरिका की तुलना में काफी कम है। अमेरिका अपनी सैन्य सुरक्षा पर इससे कहीं ज्यादा खर्च करती है। 

रक्षा बजट के मामले जानें कहा है भारत
रक्षा बजट के मामले में फिलहाल कई बड़े देशों से काफी पीछे है। फिर भी भारत वैश्विक तौर पर विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्मी कहलाती है। इतने कम रक्षा बजट के बाद भी विश्व में ये रैंकिंग हासिल करना गौरव की बात है। भारत ने इस साल 2024 के लिए 6.21 लाख करोड़ रुपये रक्षा बजट रखा है।

पढ़ें पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकियों का खात्मा करने के लिए इंडियन आर्मी ने शुरू किया ऑपरेशन सर्वशक्तिमान

टॉप 10 देशों के रक्षा बजट   

अमेरिका का रक्षा बजट सबसे अधिक
अमेरिका का रक्षा विश्व में सबसे अधिक है। इस रक्षा बजट के आसपास भी कोई नहीं है। अमेरिका का रक्षा बजट 2023-24 के लिए $816 बिलियन यानी 73 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। रक्षा बजट के लिहाज से सभी देशों के मुकाबले सर्वाधिक है। 

चाइना का रक्षा बजट
चाइन के रक्षा बजट की बात करें तो इस बार साल 2023-24 के लिए चाइना का रक्षा बजट $230 बिलियन यानी 19.31 लाख करोड़ रुपये है। यानी अमेरिका से 54 लाख करोड़ रुपये पीछे है। चीन रक्षा बजट के मामले में दूसरे नंबर पर है। 

रशिया का रक्षा बजट
ताकतवर देशों में रशिया का नाम भी शामिल है। ऐसे में रशिया अपने रक्षा बजट पर $111.15 बिलियन है। ऐसे में रक्षा बजट को लेकर रशिया भी हर साल बढ़ोतरी करता है।

जर्मनी का रक्षा बजट
जर्मनी का रक्षा बजट वर्ष 2023-24 के लिए $68.1 बिलियन रखा गया है। जर्मनी ने अपने रक्षा बजट में पिछला साल की तुलना में 1.7 बिलियन यूरो की बढ़ोतरी की है। 

यूनाइटेड किंगडम का रक्षा बजट
यूनाइटेड किंगडम भी रक्षा बजट पर भारी भरकम राशि खर्च करता है। मौजूदा हालात में सभी देश अपनी सैन्य शक्ति मजबूत कर रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम ने 2023-24 के लिए  $65.8 बिलियन डॉलर है।

फ्रांस का रक्षा बजट
फाइटर जेट बनाने के मामले में सबसे आगे फ्रांस भी रक्षा बजट पर काफी खर्च करता है। हालांकि अमेरिका, चीन के मुकाबले ये काफी पीछे है। फिर भी 2023-24 के रक्षा बजट की बात करें तो फ्रांस के इस साल $56.6 बिलियन खर्च करने की योजना है। 

जापान का रक्षा बजट
तकानीक की दुनिया में नंबर वन कहलाने वाला देश जापान भी अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने पर लगातार जोर दे रहा है। फिलहाल जापान ने 2023-24 के लिए $52 बिलियन का रक्षा बजट रखा है। 

सऊदी अरब का रक्षा बजट
पैसों की खान के लिए जाना जाने वाला सऊदी अरब रक्षा बजट के मामले में यूं तो काफी खर्च करता है फिर भी अमेरिका और चीन जैसे देशों से ये काफी पीछे है। सऊदी अरब ने इस बार $45.6 बिलियन का रक्षा बजट रखा है। 

भारत का रक्षा बजट
भारत का साल 2024 के लिए रक्षा बजट 6,21,541 करोड़ रुपये है। ये करीब $74.8 बिलियन होता है। चीन की तुलना में ये तीन गुना कम है। फिर भी भारत अपनी सैन्य शक्ति को लगातार बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

पाकिस्तान का रक्षा बजट
आर्थिक तंगी से जूझने के बाद भी पाकिस्तान सुरक्षा के लिहाज से कुल बजट का एक हिस्सा सैन्य सुरक्षा पर खर्च करता है। रक्षा बजट पर पाकिस्तान ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए रक्षा बजट 1,804 अरब रुपये रखा है।

   

Share this article
click me!